BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभ हुई। यह बैठक इस लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बैठक में अमित शाह ने कहा है कि हमें उन तीस करोड़ लोगों तक पहुंचना है, जो मोदी सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। शाह ने कहा कि हम 2019 में स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी ने अजेय भाजपा का नारा दिया है।   बैठक में तय किया गया कि अमित शाह को अध्यक्ष के तौर पर 1 साल का और कार्यकाल दिया जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव मार्च या अप्रेल में हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा नई टीम के साथ चुनाव में नहीं उतरना चाहती। इसलिए उसने मौजूदा टीम को ही बनाए रखने का फैसला लिया है। इस बैठक में भाजपा के सारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र में 5 राज्यों के चुनाव जीतने का संकल्प लिया गया और खासतौर पर तेलंगाना राज्य में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का प्रयास करने की बात दौहराई गई।   भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना बेहोश हो गए, उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। आपको बताते जाए कि जनवरी, 2019 में अमित शाह का कार्यकाल खत्म होना था, अब एक साल के बाद ही संगठन चुनाव होंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभ हुई। यह बैठक इस लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बैठक में अमित शाह ने कहा है कि हमें उन तीस करोड़ लोगों तक पहुंचना है, जो मोदी सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। शाह ने कहा कि हम 2019 में स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी ने अजेय भाजपा का नारा दिया है।   बैठक में तय किया गया कि अमित शाह को अध्यक्ष के तौर पर 1 साल का और कार्यकाल दिया जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव मार्च या अप्रेल में हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा नई टीम के साथ चुनाव में नहीं उतरना चाहती। इसलिए उसने मौजूदा टीम को ही बनाए रखने का फैसला लिया है। इस बैठक में भाजपा के सारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र में 5 राज्यों के चुनाव जीतने का संकल्प लिया गया और खासतौर पर तेलंगाना राज्य में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का प्रयास करने की बात दौहराई गई।   भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना बेहोश हो गए, उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। आपको बताते जाए कि जनवरी, 2019 में अमित शाह का कार्यकाल खत्म होना था, अब एक साल के बाद ही संगठन चुनाव होंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी है। शिवपाल यादव और उनके सहयोगियों ने राज्य के अलग-अलग शहरों में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने काम शुरू कर दिए गए हैं। इन होर्डिंगों के माध्यम से शिवपाल यादव को नया मोर्चा बनाए जाने पर बधाई दी गई है।  राजनीतिक चिंतकों की माने तो उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव को पटखनी देने के लिए पूरी तैयारी करने में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के लिए कांग्रेस, बसपा और भाजपा के साथ स्वयं के घर में भी बड़ी चुनौती होगी, और उससे पार पाना उनके लिए इतना आसान नहीं लग रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को खड़ा करने के लिए मुलायम सिंह यादव के साथ करीब 40 साल दिए हैं। पार्टी से निष्कासित करने के बाद शिवपाल यादव ने अखिलेश के माध्यम से किया गया काफी अपमान सहा है।    इससे पार्टी का एक बड़ा धड़ा नाराज बताया जाता है। शिवपाल यादव 2019 के चुनाव में किए गए अपमान का बदला लेने का प्रयास करेंगे, और अखिलेश यादव के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरेगी। बताया जाता है कि पार्टी का एक बड़ा कैडर शिवपाल यादव के साथ भी है जो सीधे सपा में सेंध लगाने की तैयारी में है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने भी शिवपाल यादव को मनाने का प्रयास किया , वे कामयाब नहीं हो पाए। शिवपाल यादव ने कहा कि वे करीब डेढ़ साल तक इंतजार करने के बाद अब थक चुके हैं और अब वे अपमान नहीं सहना चाहते।   साभार-khaskhabar.com

Read More

अहमदाबाद। गुजरात के पाटीदार नेता हार्दिक पटेल अपनी मांगों को लेकर 25 अगस्त से अनशन पर बैठे हुए थे। पटेल की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से शुक्रवार को अस्पताल ले जाया गया। उल्लेख है कि शुक्रवार को ही खोडलधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेश पटेल हार्दिक से मुलाकात करने पहुंचे थे। नरेश पटेल से मुलाकात के बाद हार्दिक पटेल को अस्पताल ले जाए गए। नरेश पटेल लेउवा पटेल नेता हैं, उनकी पाटीदार समुदाय में काफी पकड है।  गुजरात विधानसभा चुनाव के समय जब पाटीदार आंदोलन चरम पर था, तब भी कई बार नरेश पटेल ने हार्दिक से काफी सम्पर्क में थे।हार्दिक पटेल पाटीदारों को आरक्षण, नौकरियों, किसानों की कर्जमाफी जैसे मुद्दों पर 14 दिन से अनशन पर बैठे हैं । इस दौरान उनका वजन काफी गिर गया है। उल्लेख है कि गुरुवार को ही हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर मैं मर भी जाऊंगा, तो भी बीजेपी को कोई फर्क नहीं पडऩे वाला है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना। बेगूसराय जिले में छौराही थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन बदमाश स्कूली छात्रा का अपहरण करने के इच्छा से स्कूल में घुस गए। ये बदमाश अपने इरादों को अंजाम देते उससे पहले ही स्कूल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर तीनों को मौत घाट उतार दिया। वहां लोकतंत्र भीडतंत्र के आगे बेबस नजर आया।   मिली जानकारी के अनुसार, पंसल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन बदमाश स्कूली छात्रा का अपहरण करने के इच्छा से स्कूल के अंदर घुस गए। ये छात्रा का अगवा करने के फिराक में ही थेे। इसी दौरान प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया। इस पर गुस्साए बदमाशों ने प्रिंसपल की पिटाई कर दी। इसके बाद स्कूल परिसर में हो हल्ला मच गया। थोडी देर में स्थानीय लोग वहां पर इक_ा हो गए. सैकड़ों की भीड़ देख तीनों बदमाश वहां से भागने लगे। इस बीच लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने स्कूल के एक कमरे में छिपे बाकी दो बदमाशों को भी निकालकर जमकर पिटाई कर दी।    तीनों बदमाश लहूलुहान हो गए। इतनी पिटाई के बाद तीनों बदमाशों की मौत हो गई। इनकी पहचान मुकेश महतो, हीरा सिंह आदि रूप में हुई है। मुकेश महतो जिले का कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का भाई है। उल्लेख है कि सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को ही मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर केन्द्र सरकार ने कहा है कि इसके लिण् कानून बनाने के लिए गु्रप ऑफ मिनिस्टर का गठन किया जा चुका है।   साभार-khaskhabar.com      

Read More

नई दिल्ली। भारत व अमेरिका के बीच गुरुवार को पहली द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान दोनों देशों ने रक्षा, व्यापार सहित अन्य कई विषयों पर चर्चा की। इस बैठक में गुरुवार को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने समकक्ष अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो, रक्षामंत्री जेम्स पैटिस से बातचीत की।  दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान एक समझौते पर साइन हुए हैं। इस समझौते के तहत भारत और अमेरिका का नई तकनीक के साथ काम करने का फायदा मिलेगा। संयुक्त प्रेस को सम्बोधित करते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि दोनों देश भारत के Nuclear Suppliers Group (NSG) के आने के बाद बहुत अच्छी तरीके से कार्य कर पाएंगे। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ मिलकर एकजुट होकर कार्य करेंगे। दोनों देशों के बीच नई हॉटलाइन बनेंगी, उन्होंने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच इस बैठक में पाकिस्तान, आतंकवाद के विषयों पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया था कि हमें उम्मीद है कि दोनों देशों के रिश्ते भविष्य में और भी मजबूत हो जाएंगे, दोनों देशों के बीच कई विषयों पर सहमति बनी है। भारत और अमेरिका के बीच 2+2 लेवल बातचीत में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि हमारे दोनों देश कई विषयों पर समान वैल्यू को साझा करते हैं।   उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को यह सुनिश्श्चित किया कि आपके नियंत्रण का क्षेत्र का उपयोग दूसरे देशों पर आतंकवादी हमलों के लिए रोका जाए। उन्होंने बताया कि हमने मुम्बई,पठानकोट, उरी और अन्य हमलों को शीघ्रता से अपराधियों को न्याय दिलाने के लिए पाकिस्तान से मुलाकात की है।   विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिकी मंत्रियों के सामने आतंकवाद के विषय पर पाकिस्तान को निशाने बनाते हुए कहा कि अमेरिका की ओर से लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों की नामजदगी स्वागत योग्य हैं। 26/11 हमले की 10वीं वर्षगांठ पर हम इसके गुनहगारों को सजा दिलाने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। बातचीत में सीमापार आतंकवाद का विषय भी शामिल रहा।  स्वराज ने कहा कि सीमापार आतंकवाद को समर्थन देने की पाकिस्तान की नीति के खिलाफ अमेरिका का रुख का हम स्वागत करते हैं। स्वराज ने बताया कि भारत राष्ट्रपति ट्रंप की अफगान नीति का समर्थन करता है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के कथित नक्सल लिंक के मामले में सुनवाई के दौरान पुणे पुलिस को जबर्दस्त फटकार लगाई गई। साथ ही यह आदेश दिए गए है कि इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितम्बर को होगी। इस दौरान तक कोर्ट ने आरोपियों के हाउस अरेस्ट को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने पुणे पुलिस को आडे हाथ लेते हुए कहा कि पुलिस ने कैसे कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को दखल नहीं देना चाहिए। न्यायाधीश ने कहा कि पुलिस ने मीडिया को सबूत दिखाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को गलत साबित करने का प्रयास किया गया है।    इसके लिए कोर्ट ने सरकारी वकील से कहा कि पुलिस को इन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मामला न्यायालय में विचारधीन है तो मीडिया कांफ्रेंस करने की क्या आवश्यकता पड गई। साथ ही चेताया कि हम इस मामले में बहुत गंभीर हैं। न्यायालय में सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता और सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की। भीमा कोरेगांव मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन होना ही चाहिए।   सरकार की तरफ से पेश हुए तुषार मेहता ने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए। उल्लेख है कि पिछले हफ्ते मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने ऐक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, अरुण फरेरा, तेलुगू कवि वरवरा राव और वेरनॉन गोन्साल्वेज को गिरफ्तार किया था। इनपर अनलॉफुल ऐक्टिविटीज प्रिवेंशन ऐक्ट की धाराएं लगाई गई थीं।      साभार-khaskhabar.com

Read More

मुम्बई। फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की हालत बिगड गई है। उन्हें मुम्बई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार , साढे 95 वर्षीय फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार की हालत ज्यादा बिगड जानी की वजह से उन्हें बुधवार को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्लेख है कि बॉलीवुड में मुगले आजम, मधुमती, देवदास और गंगा जमुना जैसी बेहतरीन फिल्मों में अपने यादगार अभिनय के लिए याद किए जाने वाले दिलीप कुमार और उनकी वाइफ सायरा बानो बॉलीवुड के सबसे पुरानी जोड़ी में से एक है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान दिव्या काकरान ने केजरीवाल सरकार से पर्याप्त सुविधा नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी सुविधा पहले मुहैया करवा देते तो मैं कांस्य नहीं, स्वर्ण पदक लेकर आती। काकरान ने खिलाडियों के सम्मान समारोह दौरान कहा कि जब वे एशियन चैंपियनशिप से वापस लौटीं थी तो सरकार से पत्र लिखकर मदद करने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्हें किसी भी तरह की सहायता नहीं दी। उन्होंने कहा कि मेरे कोच ने अपनी नौकरी छोडक़र स्वयं के पैसों से उनके लिए बादाम की व्यवस्था करवाई। उन्होंने यहां तक कह दिया कि ऐसे सम्मान का क्या फायदा. खिलाडिय़ों को मदद की आवश्यकता पदक जीतने के बाद नहीं, बल्कि पहले होनी चाहिए थी। इससे बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी सरकार जल्द ही खिलाडिय़ों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए जल्द ही दो नीतियां तैयार करेंगी। इन दो नीतियों के तहत सरकार पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों और शुरुआती दिनों में युवा प्रतिभा के रूप में पहचाने जाने वाले खिलाडिय़ों को वित्तीय सहायता देगी। केजरीवाल ने इन नीतियों की घोषणा जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले 11 खिलाडिय़ों को राजधानी दिल्ली में सम्मानित करने के दौरान की। आप सभी ने अपने परिवार के साथ-साथ इस देश और दिल्ली को गैरवांन्वित किया है। आप में से कई खिलाड़ी कठिन परिस्थितियों से जूझ चुके हैं। आपने वित्तीय समस्याओं और सुविधाओं की कमी का सामना किया है। आपका प्रयास अतुलनीय है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेताओं को दिए जाने वाले नकद पुरस्कार में इजाफा किया है। ऐसे में दिल्ली सरकार एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाले खिलाडिय़ों को एक करोड़ रुपए देगी। इसके अलावा, रजत पदक विजेताओं को 75 लाख रुपए, तथा कांस्य पदक विजेताओं को 50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इससे पहले स्वर्ण पदक वालों को 20 लाख रुपए, रजत पदक विजेताओं को 14 लाख रुपए और कांस्य पदक विजेताओं को 10 लाख रुपए दिए जाते थे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनावों केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से सरकार के गठन के लिए 19 नवंबर 2018 से प्रारंभ होने वाली ‘स्वर्णिम जनादेश यात्रा-2019’ के उद्घाटन समारोह का आयोजन नई दिल्ली स्थित मावलंकर हॉल में किया गया। इसकी अध्यक्षता दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी ने की। कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि थे।   मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश ने पिछले 4 वर्षों में बहुमुखी विकास किया है। कोई भी क्षेत्र विकास की किरण से अछूता नहीं रहा है। लेकिन, देश को विकसित देशों की श्रेणी में लाने के लिए केंद्र में एक बार फिर से मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत और स्थिर सरकार की आवश्यकता है। ऐसे में सरकार की उपलब्धियां जन जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाली ‘स्वर्णिम जनादेश यात्रा-2019’ केंद्र में मोदीजी के नेतृत्व में सरकार के पुनर्गठन के उद्देश्य में सफल होगी इसका पूरा भरोसा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस यात्रा की सफलता के लिए संपूर्ण योगदान देने की अपील की।   केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि पिछले चार वर्षों में केंद्र सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। केंद्र के कठोर निर्णयों के कारण ही देश की अर्थव्यवस्था न सिर्फ मजबूत हुई है बल्कि पूरे विश्व को एक संदेश देने में सफल हुई है। बीते तिमाही में 8.2 के विकास दर के साथ देश आर्थिक मजबूती की दिशा में बढ़ चला है।    उन्होंने राष्ट्र रक्षक फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं से केंद्र की सफल नीतियों और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने में सहयोग की अपील की।    राष्ट्र रक्षक फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘स्वर्णिम जनादेश यात्रा-2019’ के उद्देश्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में नकारात्मक शक्तियां विकास और प्रगति के खिलाफ एक नकारात्मक वातावरण तैयार करने का षड्यंत्र कर रहीं हैं ताकि देश को अस्थिर किया जा सके। लेकिन इस यात्रा के कारण ऐसी देश विरोधी शक्तियों का उद्देश्य पूर्ण नहीं हो पायेगा।    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर भाजपा सरकार के गठन को लेकर जन जागरण के उद्देश्य से राष्ट्र रक्षक फाउंडेशन द्वारा 19 नवम्बर 2018 से 9 राज्यों से होकर गुजरने वाली 105 दिवसीय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा चार चरणों में 9 राज्यों से गुजरकर लगभग 27 हजार किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पहले चरण में दिल्ली, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड, दूसरे चरण में बिहार, झारखंड व पश्चिम बंगाल, तृतीय चरण में गुजरात व राजस्थान और चतुर्थ चरण में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में यात्रा का आयोजन किया जाएगा।    यात्रा सम्बद्ध राज्य के हर लोकसभा क्षेत्र से गुजरेगी। यात्रा में हर संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर/नई दिल्ली। बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि मानवेंद्र राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, मानवेंद्र सिंह ने अपने करीबी और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया है। इन दिनों वे बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों के दौरे कर अपने समर्थकों से राय मशविरा कर रहे हैं। मानवेंद्र सिंह बाड़मेर के पचपदरा में 22 सितंबर को स्वाभिमान रैली कर रहे हैं। इसमें उनके समर्थक और राजपूत समुदाय के लोग बड़ी तादाद में शामिल हो सकते हैं। ये रैली ही उनके भविष्य की राजनीति राह तय करेगी। सूत्रों की मानें तो इस रैली की स्क्रिप्ट बकायदा लिखी जा चुकी है। मानवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय खुद से लेने के बजाय अपने समर्थकों के जरिए बात रखवाना चाहेंगे। इसके बाद रैली में शामिल बाकी लोगों के मूड को समझेंगे। अगर लोग एक सुर में इस फैसले का स्वागत करते हैं तो इसके बाद वे हामी भरेंगे।     साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला और कहा कि तथाकथित ‘कामदार’ ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो कोई रोजगार है और न तो बढ़ती बेरोजगारी का कोई समाधान है। सिब्बल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं।   मोदी ने रविवार को संप्रग सरकार को एनपीए पैदा करने और इसकी विरासत छोडऩे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस नेता ने मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए ट्वीट किया, जो अपने को कामदार के रूप में पेश करते हैं। सिब्बल ने कहा कि अच्छी बाईट के लिए बगैर जानकारी के आरोप लगाना, सिर्फ मोदीजी की कुंठा का सबूत है। तथाकथित कामदार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। न रोजगार है और न इसका कोई समाधान दिखता है। सिब्बल ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा देश की सबसे बड़ी गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More