देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। अनुच्छेद 35 ए और 370 को लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुला ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि केंद्र सरकार अगर इस पर अपना रुख स्पष्ट नहीं करती है तो उनकी पार्टी पंचायत चुनाव के साथ ही विधानसभा और लोकसभा चुनावों का भी बहिष्कार करेगी। बता दें कि एनसी ने पहले ही 35ए के मुद्दे पर सूबे में आगामी पंचायत चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है।
उधर, पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पाक आर्मी चीफ को गले लगाने पर उठे विवाद पर भी अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी। अब्दुल्ला ने कहा, सिद्धू को इस मुद्दे पर जिस तरह से मीडिया ने टारगेट किया, वह दर्शाता है कि कुछ ऐसे तत्व हैं जो भारत और पाक के रिश्ते को बेहतर नहीं होने देना चाहते। भारत और पाकिस्तान दोनों तरफ कुछ निहित स्वार्थ वाले हैं जो नहीं चाहते कि दोनों देशों के बीच शांति हो। पर, जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए दोनों देशों के बीच दोस्ती जरूरी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित