BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सोहराबुद्दीन मुठभेड केस: डीजी वंजारा सहित सारे पुलिसकर्मी रिहा

सोहराबुद्दीन मुठभेड केस: डीजी वंजारा सहित सारे पुलिसकर्मी रिहामुम्बई। उच्च न्यायालय ने गुजरात और राजस्थान के पुलिस अधिकारियों को राहत प्रदान की है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने डीजी वंजारा सहित राजस्थान के पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ के आरोपों से बरी कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गुजरात एटीएस प्रमुख डीजी वंजारा, गुजरात के आईपीएस अधिकारी राजकुमार पांडियन, एनके अमीन, राजस्थान के आईपीएस अधिकारी दिनेश एमएन और पुलिस कांस्टेबल दलपत सिंह राठौड़ के ऊपर सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड का मामला चल रहा था। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने सभी को बरी कर दिया है। उल्लेख है कि निचली अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख मुठभेड़ मामले में सारे पुलिस अधिकारियों को निचली अदालत ने बरी कर दिया था। 

लोअर कोर्ट के इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दे दी थी। आरोपी पुलिस अधिकारियों की मिली राहत को कायम रखते हुए, बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुजरात के आईपीएस अधिकारी विपुल अग्रवाल को भी बरी कर दिया, जिसे बरी किए जाने की याचिका निचली अदालत ने पहले निरस्त कर दिया था। उल्लेख है कि सोहराबुद्दीन और उसकी पत्नी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद गुजरात पुलिस ने दावा किया था कि शेख दंपती के आतंकवादियों से सम्बंध थे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More