BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा में दो राज्यों की पुलिस पर हमला, पांच पुलिसकर्मी घायल

मथुरा। हरियाणा राज्य के सीमावर्ती शेरगढ़ क्षेत्र के गांव जंघावली में दो राज्यों की पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। रात के समय लाठी, डंडे और पत्थरों से पुलिस पर हुए हमले में एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। मामले में 34 हमलावरों को नामजद और करीब एक दर्जन को अज्ञात में शामिल किया है। हमला उस समय हुआ जब सेक्टर 31 फरीदाबाद हरियाणा पुलिस की टीम थाना शेरगढ़ की पुलिस को साथ लेकर ओएलएक्स पर ऑनलाइन 36000 रुपये का फ्रॉड के शिकायत की जांच पर राहुल पुत्र रसीद को पकडे गई थी।

पुलिस टीम ओएलएक्स पर ऑनलाइन फ्रॉड में प्रयुक्त मोबाइल नम्बर की लोकेशन के आधार पर ग्राम जंघावली पहुंची थी। राहुल तक पहुुंचने से पहले एक संदिग्ध व्यक्ति नौमान पुत्र रसीद खां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे थे। इसी बीच नौमान के परिवारीजन ने 10 से 15 महिलाओं व 25 से 30 व्यक्तियों के साथ एक राय होकर, ईट पत्थर व लाठी डन्डों से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया।

कुछ व्यक्तियों ने अपने मकानों की छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग की, जिससे अफरा तफरी मच गई व भय का माहौल व्याप्त हो गया। आस पास के लोग भयभीत होकर अपने घरो के खिडकी दरवाजे बन्द कर घरांे में छिप गये। हमले में उप निरीक्षक कपिल नागर सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। पुलिस टीम पर हुए हमले की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को भी दे दी गई।

मौके पर अन्य थानों से पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस के भारी दबाव के बाद ग्रामीणों ने घायल पुलिसकर्मियों को निकाला और उपचार के लिए भेजा। मौके से अभियुक्त शौकीन पुत्र रमजान आदि नौ बवालियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। तथा घटना में प्रयुक्त पांच लाठी, एक ईट, दो ट्रैक्टर फार्मट्रेक 60, एक कार क्रेटा हुंडई कार को बरामद कर लिया।

संगीन धाराओं में 34 को किया है नामजद


पुलिस टीम पर हमले के मामले में धारा 147, 148, 149, 332, 336, 352, 342, 353, 504, 506 आईपीसी व 7 एसीएल एक्ट शौकीन पुत्र रमजान निवासी ग्राम जंघावली थाना शेरगढ़ जनपद मथुरा आदि 34 व्यक्ति नामजद व 8 से 10 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

इन्हें किया गया है गिरफ्तार


शौकीन पुत्र रमजान, रसीद खाँ पुत्र रमजान, आरिस पुत्र इस्सर, तारिफ पुत्र इस्सर, रोबिन पुत्र इस्सर,  मुस्ताक पुत्र आबाद खाँ, रिजवान पुत्र आबाद खाँ, आसिफ पुत्र दीन मोहम्मद राशिद पुत्र इस्सर उम्र करीब 19 वर्ष निवासीगण ग्राम जंघावली थाना शेरगढ़ कलतरिया थाना जुरैहरा जिला भरतपुर राजस्थान हैं। इनके अलावा हमले में शामिल नौ महिलाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More