BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल का बीजेपी पर निशाना, कहा- माल्या पर झूठ बोल रहे हैं जेटली

 राहुल का बीजेपी पर निशाना, कहा- माल्या पर झूठ बोल रहे हैं जेटलीनई दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या को लेकर केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। शराब कारोबारी विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने भारत छोडऩे से पहले अरुण जेटली से मुलाकात की थी। इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को अरुण जेटली ने कहा कि विजय माल्या ने उनको संसद से अनौपचारिक मुलाकात की थी। वह लंबे ब्लॉग लिखते हैं, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं लिखते। अरुण जेटली मुलाकात के बारे में झूठ बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने साथी नेता पीएल पुनिया की बात कही, कि उन्होंने दोनों को बात करते हुए देखा था। राहुल ने कहा कि हमारे पास सबूत है।

 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इसपर कई तरह के सवाल उठते हैं कि वित्त मंत्री एक भगोड़े से बात करते हैं, और भगोड़ा उन्हें बताता है कि वह देश छोड़ रहा है। लेकिन वित्त मंत्री ने ना पुलिस को बताया, ना सीबीआई को बताया। इसके बाद लुकआउट नोटिस में भी ढील दी गई थी। जेटली को सच बोलना चाहिए और बताना चाहिए कि इसके लिए वो जिम्मेदार हैं, या फिर उन्हें ऊपर से ऑर्डर आ रहे हैं। राहुल ने कहा कि वित्त मंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि लुकआउट नोटिस को सिर्फ वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री ही बदलवा सकते हैं। वित्त मंत्री ने विजय माल्या को भागने दिया।

 

पीएल पुनिया ने बताया कि बजट पेश होने के अगले दिन 1 मार्च को अरुण जेटली और विजय माल्या बात कर रहे थे। वह करीब 15-20 मिनट तक बात करते रहे, पहले दोनों खड़े होकर बात कर रहे थे और उसके बाद दोनों वहीं सेंट्रल हॉल में बैठकर बात करने लगे। जब मैंने दो दिन के बाद ही पढ़ा कि माल्या रवाना हो गए हैं, तो मैं हैरान था। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि संसद की सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए इसके सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More