BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

चुनाव लड़ने के काबिल नहीं है कांग्रेस, ऐसा क्यों कहा अमित शाह ने पढ़ें...

चुनाव लड़ने के काबिल नहीं है कांग्रेस, ऐसा क्यों कहा अमित शाह ने पढ़ें...जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर के दर्शन कर राजस्थान में चुनावी शंखनाद की शुरुआत की। उन्होंने आदर्श नगर के सूरज मैदान में शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित किया। शाह ने भारत माता के जयकारे के साथ संबोधन शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किए और भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। 

उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा का कहना है कि कांग्रेस तीनों राज्यों में चुनाव जीतेगी, लेकिन वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। जनता ने भारतीय जनता पार्टी को ही पूर्ण बहुमत का सरकार बनाने का मौका दिया है। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार का अंगद का पांव है, उसे कोई उखाड़ नहीं सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपने शासनकाल के दौरान किए गए कार्यों की तुलना करनी चाहिए। इसके बाद ही कोई बयान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सामने अभी कई परेशानियां हैं। वह अभी तक अपने नेता का ही चुनाव नहीं कर पाई है। ऐसी पार्टी चुनाव लड़ने के काबिल नहीं है।

भाजपा सरकार ने सिद्धांतों के आधार पर काम किया है और सरकार जनहित के कार्यों के लिए कार्य करती रहेगी। भाजपा की नीतियां स्पष्ट हैं। बीजेपी की सरकार ने हर तबके के लिए काम किया है। बालिका शिक्षा और किसान के मुद्दों पर जनहित की योजनाएं लागू कीं। भाजपा सरकार को कोई नहीं उखाड़ सकता। हम मोदी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना का भी बखान किया।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More