देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। इंटरपोल ने 13,500 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) घोटाला मामले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बहन पूर्वी दीपक मोदी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) के अनुसार, इंटरपोल ने हमारे आग्रह पर धनशोधन मामले में पूर्वी मोदी के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया है। अगस्त में, मुंबई की एक विशेष अदालत ने नीरव मोदी की बहन पूर्वी और भाई निशल को अदालत के समक्ष 25 सितंबर तक पेश होने के लिए समन जारी किया था। दोनों बेल्जियम के नागरिक हैं। अदालत ने यह भी कहा था कि अगर दोनों अदालत के समक्ष पेश होने में विफल रहते हैं तो नए भगोड़ा अपराधी अधिनियम के तहत उनकी संपत्ति जब्त की जा सकती है।
इंटरपोल ने बीते सप्ताह नीरव मोदी के करीबी सहयोगी मिहिर भंसाली के विरुद्ध इसी मामले में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। नीरव मोदी की फायरस्टार इंटरनेशनल कंपनी का कार्यकारी भंसाली पीएनबी घोटाले की जांच शुरू होने के बाद से फरार है। ईडी नीरव मोदी और उसके मामा व गीतांजलि समूह के मेहुल चोकसी द्वारा घोटाले की अन्य जानकारियों का पता लगाने के लिए भंसाली व पूर्वी से पूछताछ करना चाहती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत