BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल गांधी बोले-भारतीयों को बेरोजगार करके चीनियों को रोजगार दिया

राहुल गांधी बोले-भारतीयों को बेरोजगार करके चीनियों को रोजगार दियासतना। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार सरदार पटेल की मूर्ति बनाई जा रही है। वह मूर्ति मूर्ति मेड इन चाइन है। भारत के युवाओं को बेरोजगार करके चीन के युवाओं को रोजगार दे रहे हैं। अब भारतीय युवाओं को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को धोखा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के दो दिवसीय दौरे के तहत चित्रकूट पहुंचे । गांधी ने राफेल मुददे पर अनिल अम्बानी और प्रधानमंत्री मोदी को निशाना बनाया। दस साल से हवाई जहाज बनाने वाली कम्पनी एचसीएल को दरकिनार कर अनिल अम्बानी को ठेका दिलाया । 

उन्होंने कहा कि अनिल अम्बानी ने जिन्दगी में एक हवाई जहाज नहीं बनाया, फिर भी के न्द्र सरकार ने उसे ठेका दिलाया। उन्होंने बताया कि यूपीय सरकार के कार्यकाल में राफेल विमान 526 करोड रु पए में खरीदने का सौदा था। हमने संसद में सरकार से पूछा कि आपने राफेल कितने में खरीदा। लेकिन सरकार कहती है कि फ्रांस सरकार से समझौते हुआ है इसलिए इसका मूल्य नहीं बता सकते हैं। फ्रांस सरकार से मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि मोदी सरकार चाहे तो बता सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि राफेल विमान 1600 करोड में खरीदी गई है।

 

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कामतानाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। राहुल हेलीकॉप्टर से चित्रकूट पहुंचे। यहां कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की। राहुल गांधी इसके बाद कामतानाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More