BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पाकिस्तान शरणार्थियों के लिए इमरान खान ने की बडी घोषणा

पाकिस्तान शरणार्थियों के लिए इमरान खान ने की बडी घोषणाकराची। पाकिस्तान शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करने जा रहा है। पाक के नए प्रधानमंत्री इमरान खान ने घोषणा की है कि उनकी सरकार उन सभी अफगान और बांग्लादेशी शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करेगी, जिनका जन्म पाकिस्तान में हुआ है। एक्सप्रेस ट्रिब्यूनल की खबर के मुताबिक, सरकार बनाने के बाद रविवार को अपने पहले दौरे पर कराची पहुंचे खान ने कहा कि पाकिस्तान में जन्में अफगान और बांग्लादेशी शरणार्थियों को नेशनल आइडेंटिटी कार्ड (एनआईसी) तथा पासपोर्ट दिए जाएंगे।

मीडिया में आई खबरों में खान के हवाले से कहा गया है, ‘बांग्लादेश से आए ये गरीब प्रवासी 40 से भी अधिक वर्षों से यहां हैं, अब उनके बच्चे भी काफी बड़े हो गए हैं। हम उन्हें पासपोर्ट और आईडी कार्ड देंगे। यह हम उन अफगानियों को भी देंगे, जिनके बच्चे यहां पले और बड़े हुए, जो यहां जन्मे, हम उन्हें (नागरिकता) देंगे।’

पाकिस्तान में 13.9 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी...

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के मुताबिक, पाकिस्तान में 15 लाख से ज्यादा अफगान शरणार्थी हैं। जिनमें से कई यहां 30 से भी ज्यादा वर्षों से रह रहे हैं। इसके अलावा यहां 2,00,000 बांग्लादेशी भी रहते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More