देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि नागौर की भूमि ने पूरे देश को देशभक्ति और वीरता के संस्कार देने वाले रत्न जनने का काम दिया है, मैं इस पवित्र धरती को नमन करता हूं । किसान समृद्ध तो देश समृद्ध के नारे को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ा रहना भाजपा की सरकारों की प्रवृत्ति है। यह बात शाह ने सोमवार को नागौर में किसान सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कही।
शाह ने कहा कि एक समय था किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठी खानी पड़ती थी और यूरिया की कालाबाजरी की जाती थी लेकिन मोदी सरकार ने यूरिया की नीम कोटिंग करके यूरिया की कालाबाजारी को बंद करके किसानों को यूरिया देने का काम किया है । एक समय था किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठी खानी पड़ती थी और यूरिया की कालाबाजारी की जाती थी लेकिन मोदी सरकार ने यूरिया की नीम कोटिंग करके यूरिया की कालाबाजारी को बंद करके किसानों को यूरिया देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि दुनिया जानती है, भाजपा और नरेन्द्र मोदी के नारे चुनावी नारे नहीं होते। हमें नारों को वास्तविकता में बदलना आता है। इसके लिए पसीना बहाने वाले नेताओं की फौज भाजपा के पास है।
शाह ने कहा कि क्या सचिन पायलट किसानों के कल्याण के लिए वसुंधरा राजे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह काम कर सकते हैं? कोई कांग्रेस नेता नहीं कर सकता । किसानों की आय दोगुना होनी चाहिए, केवल बीजेपी सरकार ही कर सकती है। कोई अन्य सरकार नहीं कर सकती।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल