BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जेएनयू में लेफ्ट ने परचम लहराया, चारों सीटों पर कब्जा

जेएनयू में लेफ्ट ने परचम लहराया, चारों सीटों पर कब्जानई दिल्ली। दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर से लेफ्ट ने चारों सीटों पर कब्जा कर लिया है। रविवार को आए नतीजों में चारों सीटों पर लेफ्ट के प्रत्याशियों को विजय मिली है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के पद लेफ्ट खाते में गई है। सारी सीटों पर एबीवीपी दूसरे स्थान पर है। मिली जानकारी के अनुसार, जेएनयू परिसर में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान हुआ था। मतदान के बाद मतगणना में छात्र संगठनों में झड़प होने के कारण कई वोटिंग की गिनती रोकी गई। 

इसके वोटिंग के रोके जाने के चौदह घंटे बाद वोटिंग शुरू हुई। इस वर्ष जेएनयू परिसर में 70 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो बीते 6 साल में सबसे ज्यादा मतदान है। लेफ्ट यूनिटी में आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) शामिल हैं। इन्होंने एन साई बालाजी के अपना अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया था। बालाजी ने 1179 वोटों से विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की सारिका चौधरी , महासचिव पद पर लेफ्ट के एजाज अहमद राथेर और संयुक्त सचिव पद पर भी लेफ्ट उम्मीदवार अमुथा जयजीप ने जीत दर्ज करवाई है। उल्लेख है कि छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट समर्थक संगठनों के बीच यहां मुख्य मुकाबला बना हुआ था। शनिवार को दोनों की छात्र गुट चुनाव समिति से भिड़ जाने की वजह से कई बार मतगणना को रोकना पडी। 

 

इसी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई थी। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी छात्र गुटों में झड़प की खबरों के लिए एबीवीपी को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एबीवीपी के छात्र लाठी-डंडे लेकर कैंपस में उत्पात मचा रहे हैं, साथ ही डीयू से भी छात्रों को बुलाया लिया गया है। मीडिया और पुलिस को कैंपस में आने पर पाबंदी है। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More