BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बल्देव ब्लाॅक की तीनों जिला पंचायत सीटों पर जमाया कब्जा

मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल को पंचायत चुनावों में किसान आंदोलन का लाभ मिला है। जनपद के जिन क्षेत्रों में किसान आंदोलन को ज्यादा समर्थन मिला उन क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशियों को जीत हासिल हुई है। बल्देव ब्लाॅक किसान आंदोलन का गढ रहा।

भारतीय किसान यूनियन में दो चार बडे नेताओं को छोड कर रालोद नेताओं का ही दखल रहा है। भाकियू के जिलाध्यक्ष रहे राजकुमार ने किसान आंदोलन में बल्देव क्षेत्र के किसानो को जोडा। वार्ड संख्या 27 से रालोद के रामवीर भरंगर वार्ड संख्या 28 से रालोद के राजेन्द्र सिकरवार तथा वार्ड संख्या 29 से रालोद के राजपाल भरंगर चुनाव जीत गये। ये तीनों वार्ड बल्देव ब्लाॅक में आते हैं।

वार्ड संख्या 32 से रालोद के मुकेश प्रधान भी चुनाव जीत गये। जबकि वार्ड 33 से रालोद प्रत्याशी हार गया। इसकी वजह दमदार और प्रत्याशी नहीं उतार पाना रहा, यह सीट भी रालोद के खाते में जा सकती थी। नौहवारी में भी यही स्थिति रही। खूंटैल पट्टी मंे रालोद किसान आंदोलन का लाभ नहीं ले सकी। यहां पार्टी के पास खांटी नेता की कमी खलती रही।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More