BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाही

मथुरा। सरकारी जमीनों पर वर्षों से अवैधरूप से काबिज लोगों को बेदखल किया जा रहा है। सरकारी जमीनों पर श्राइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। सरकारी जमीनों को चिन्हित किया जा रहा है जिससे उन्हें कब्जा मुक्त कराया जा सके। जिन लोगों ने सरकारी जमीनों को कब्जाया हुआ है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने डीएफओ को निर्देश दिये कि शहर एवं धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाले रोड़ों पर, तीर्थ स्थलों पर, परिक्रमा मार्गों पर, यमुना नदी के किनारों पर तथा जनपद में प्रवेश करने वाले मार्गों पर बृहदरूप से वृक्षारोपण कार्य किया जाये और उनका रख रखाव गुणवत्ता एवं समय के साथ किया जाये। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी विभाग आपस में समन्वय स्थापित कर वृक्षारोपण को सफल बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी निभायें।


डीएफओ ने बताया कि विकास खण्डों में बेबीनार के माध्यम से नवनिर्वाचित प्रधानों को वृक्षारोपण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा बेसिक प्रशिक्षण भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि वन विभाग की जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्य योजना तैयार की जा रही है और शाइन बोर्ड स्थापित कर लिखवाया जा रहा है कि यह जमीन सरकारी है तथा अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।


डीएम ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा फलदार तथा छायादार वृक्ष लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि तालाबों में पानी की व्यवस्था की जाये, जिससे जानवर एवं पक्षियों को पानी मिल सके। डीएफओ ने बताया कि सभी वृक्षों की रियल टाइम जियो टैगिंग की जाती है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण कार्य में ज्यादा से ज्यादा समाज सेवियों, डाॅक्टर्स, अध्यापक, व्यापारी आदि को जोड़ा जाये और इस कार्य को एक बड़ा अभियान बनाकर सफल बनाया जाये।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More