BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एक लाख करोड की बुलेट ट्रेन, फायदा पांच हजार लोगों को: राहुल गांधी

एक लाख करोड की बुलेट ट्रेन, फायदा पांच हजार लोगों को: राहुल गांधीसांगवाडा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि एक लाख करोड रुपए की बुलेट ट्रेन का फायदा होगा मात्र पांच हजार लोगों को ही होगा।साथ ही कहा कि कांग्रेस की राजस्थान में जीत पक्की हो गई। क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता सब मिलकर एक साथ चुनाव लड रहे हैं। मैंने अखबार में एक फोटो देखा, जिसमें सचिन पायलट मोटर साइकिल चला रहे हैं पीछे अशोक गहलोत बैठे हैं । इस आधार पर मैं कह सकता हूं कि प्रदेश गुटबाजी खत्म हो गई है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेंगी। यह बात राहुल गांधी ने गुरुवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सागवाड़ा में कही। 

कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने कहा कि मोदी बता रहे हैं कि हिन्दुस्तान को बुलेट ट्रेन की आवश्यकता है। लेकिन चुनिंदा लोगों के लिए बुलेट ट्रेन लाई जा रही है। राफेल विमान को लेकर भी राहुल ने मोदी सरकार को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि गली-गली में शोर है देश का चौकीदार चोर है। 

 

इससे पूर्व राहुल गांधी उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। यहां से वे हैलीकॉप्टर के द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत के साथ सागवाड़ा पहुंचे। इस के बाद राहुल गांधी हैलीपेड से सीधे गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे, जहां उन्होंने मंदिर में वेदमाता के दर्शन किए। इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर मीणा, पूर्व केंद्रीय मंत्री महादेव सिंह खंडेला, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, एआईसीसी सचिव तरुण कुमार और विवेक बंसल सहित कई बड़े नेता उपस्थित थे। उल्लेख है कि राहुल गांधी का डेढ़ माह में यह दूसरा दौरा है। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More