देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभ हुई। यह बैठक इस लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बैठक में अमित शाह ने कहा है कि हमें उन तीस करोड़ लोगों तक पहुंचना है, जो मोदी सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। शाह ने कहा कि हम 2019 में स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी ने अजेय भाजपा का नारा दिया है।
बैठक में तय किया गया कि अमित शाह को अध्यक्ष के तौर पर 1 साल का और कार्यकाल दिया जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव मार्च या अप्रेल में हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा नई टीम के साथ चुनाव में नहीं उतरना चाहती। इसलिए उसने मौजूदा टीम को ही बनाए रखने का फैसला लिया है। इस बैठक में भाजपा के सारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र में 5 राज्यों के चुनाव जीतने का संकल्प लिया गया और खासतौर पर तेलंगाना राज्य में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का प्रयास करने की बात दौहराई गई।
भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना बेहोश हो गए, उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। आपको बताते जाए कि जनवरी, 2019 में अमित शाह का कार्यकाल खत्म होना था, अब एक साल के बाद ही संगठन चुनाव होंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई