देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ कर दी है। शिवपाल यादव और उनके सहयोगियों ने राज्य के अलग-अलग शहरों में पोस्टर, बैनर और होर्डिंग लगाने काम शुरू कर दिए गए हैं। इन होर्डिंगों के माध्यम से शिवपाल यादव को नया मोर्चा बनाए जाने पर बधाई दी गई है।
राजनीतिक चिंतकों की माने तो उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव को लेकर शिवपाल यादव ने अपने भतीजे अखिलेश यादव को पटखनी देने के लिए पूरी तैयारी करने में जुटे हुए हैं। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव के लिए कांग्रेस, बसपा और भाजपा के साथ स्वयं के घर में भी बड़ी चुनौती होगी, और उससे पार पाना उनके लिए इतना आसान नहीं लग रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि शिवपाल यादव ने समाजवादी पार्टी को खड़ा करने के लिए मुलायम सिंह यादव के साथ करीब 40 साल दिए हैं। पार्टी से निष्कासित करने के बाद शिवपाल यादव ने अखिलेश के माध्यम से किया गया काफी अपमान सहा है।
इससे पार्टी का एक बड़ा धड़ा नाराज बताया जाता है। शिवपाल यादव 2019 के चुनाव में किए गए अपमान का बदला लेने का प्रयास करेंगे, और अखिलेश यादव के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरेगी। बताया जाता है कि पार्टी का एक बड़ा कैडर शिवपाल यादव के साथ भी है जो सीधे सपा में सेंध लगाने की तैयारी में है। इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने भी शिवपाल यादव को मनाने का प्रयास किया , वे कामयाब नहीं हो पाए। शिवपाल यादव ने कहा कि वे करीब डेढ़ साल तक इंतजार करने के बाद अब थक चुके हैं और अब वे अपमान नहीं सहना चाहते।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
बिहार में स्थापित हो पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास, और रघुवंश की प्रतिमा : तेजस्वी यादव