देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवाबी हमला बोला और कहा कि तथाकथित ‘कामदार’ ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि न तो कोई रोजगार है और न तो बढ़ती बेरोजगारी का कोई समाधान है। सिब्बल की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर तलवारें खिंची हुई हैं।
मोदी ने रविवार को संप्रग सरकार को एनपीए पैदा करने और इसकी विरासत छोडऩे के लिए जिम्मेदार ठहराया था। कांग्रेस नेता ने मोदी की खिल्ली उड़ाते हुए ट्वीट किया, जो अपने को कामदार के रूप में पेश करते हैं। सिब्बल ने कहा कि अच्छी बाईट के लिए बगैर जानकारी के आरोप लगाना, सिर्फ मोदीजी की कुंठा का सबूत है। तथाकथित कामदार ने भारत की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। न रोजगार है और न इसका कोई समाधान दिखता है। सिब्बल ने कहा कि सत्ताधारी भाजपा देश की सबसे बड़ी गैर निष्पादित संपत्ति (एनपीए) है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में ऑटो सेक्टर निभाएगा बड़ी भूमिका
आज भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का ब्राइट स्पॉट कहा जा रहा है: PM मोदी
कोरोना महामारी की तीन लहरों के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने की जोरदार वापसी