BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

BJP को झटका! कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह

BJP को झटका! कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंहजयपुर/नई दिल्ली। बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे जसवंत सिंह के बेटे मानवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल हो सकते है। आपको बता दें कि मानवेंद्र राजस्थान के बाड़मेर जिले की शिव विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, मानवेंद्र सिंह ने अपने करीबी और समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल होने को लेकर चर्चा करना शुरू कर दिया है। इन दिनों वे बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलों के दौरे कर अपने समर्थकों से राय मशविरा कर रहे हैं।

मानवेंद्र सिंह बाड़मेर के पचपदरा में 22 सितंबर को स्वाभिमान रैली कर रहे हैं। इसमें उनके समर्थक और राजपूत समुदाय के लोग बड़ी तादाद में शामिल हो सकते हैं। ये रैली ही उनके भविष्य की राजनीति राह तय करेगी।

सूत्रों की मानें तो इस रैली की स्क्रिप्ट बकायदा लिखी जा चुकी है। मानवेंद्र सिंह कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय खुद से लेने के बजाय अपने समर्थकों के जरिए बात रखवाना चाहेंगे। इसके बाद रैली में शामिल बाकी लोगों के मूड को समझेंगे। अगर लोग एक सुर में इस फैसले का स्वागत करते हैं तो इसके बाद वे हामी भरेंगे।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More