BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सुप्रीम कोर्ट ने पुणे पुलिस को लगाई फटकार, सुनवाई होगी 12 सितम्बर को

सुप्रीम कोर्ट ने पुणे पुलिस को लगाई फटकार, सुनवाई होगी 12 सितम्बर कोनई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के कथित नक्सल लिंक के मामले में सुनवाई के दौरान पुणे पुलिस को जबर्दस्त फटकार लगाई गई। साथ ही यह आदेश दिए गए है कि इस मामले की अगली सुनवाई 12 सितम्बर को होगी। इस दौरान तक कोर्ट ने आरोपियों के हाउस अरेस्ट को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने पुणे पुलिस को आडे हाथ लेते हुए कहा कि पुलिस ने कैसे कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को दखल नहीं देना चाहिए। न्यायाधीश ने कहा कि पुलिस ने मीडिया को सबूत दिखाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को गलत साबित करने का प्रयास किया गया है। 

 

इसके लिए कोर्ट ने सरकारी वकील से कहा कि पुलिस को इन बातों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए कि मामला न्यायालय में विचारधीन है तो मीडिया कांफ्रेंस करने की क्या आवश्यकता पड गई। साथ ही चेताया कि हम इस मामले में बहुत गंभीर हैं। न्यायालय में सुनवाई के दौरान कांग्रेस नेता और सीनियर वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि इस मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की। भीमा कोरेगांव मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन होना ही चाहिए।

 

सरकार की तरफ से पेश हुए तुषार मेहता ने कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए। उल्लेख है कि पिछले हफ्ते मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस ने ऐक्टिविस्ट सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, अरुण फरेरा, तेलुगू कवि वरवरा राव और वेरनॉन गोन्साल्वेज को गिरफ्तार किया था। इनपर अनलॉफुल ऐक्टिविटीज प्रिवेंशन ऐक्ट की धाराएं लगाई गई थीं। 

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More