BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मॉब लिंचिंग: छात्रा को अगवा करने आए तीन बदमाशों को भीड ने मार डाला

मॉब लिंचिंग: छात्रा को अगवा करने आए तीन बदमाशों को भीड ने मार डालापटना। बेगूसराय जिले में छौराही थाना क्षेत्र के पंसल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन बदमाश स्कूली छात्रा का अपहरण करने के इच्छा से स्कूल में घुस गए। ये बदमाश अपने इरादों को अंजाम देते उससे पहले ही स्कूल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पीट-पीटकर तीनों को मौत घाट उतार दिया। वहां लोकतंत्र भीडतंत्र के आगे बेबस नजर आया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पंसल्ला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में तीन बदमाश स्कूली छात्रा का अपहरण करने के इच्छा से स्कूल के अंदर घुस गए। ये छात्रा का अगवा करने के फिराक में ही थेे। इसी दौरान प्रिंसिपल ने इसका विरोध किया। इस पर गुस्साए बदमाशों ने प्रिंसपल की पिटाई कर दी। इसके बाद स्कूल परिसर में हो हल्ला मच गया। थोडी देर में स्थानीय लोग वहां पर इक_ा हो गए. सैकड़ों की भीड़ देख तीनों बदमाश वहां से भागने लगे। इस बीच लोगों ने एक बदमाश को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो उन्होंने स्कूल के एक कमरे में छिपे बाकी दो बदमाशों को भी निकालकर जमकर पिटाई कर दी। 

 

तीनों बदमाश लहूलुहान हो गए। इतनी पिटाई के बाद तीनों बदमाशों की मौत हो गई। इनकी पहचान मुकेश महतो, हीरा सिंह आदि रूप में हुई है। मुकेश महतो जिले का कुख्यात अपराधी नागमणि महतो का भाई है। उल्लेख है कि सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को ही मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं पर केन्द्र सरकार ने कहा है कि इसके लिण् कानून बनाने के लिए गु्रप ऑफ मिनिस्टर का गठन किया जा चुका है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More