BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शाह लोकसभा चुनाव तक BJP अध्यक्ष रहेंगे, महत्वपूर्ण निर्णय लिए

शाह लोकसभा चुनाव तक BJP अध्यक्ष रहेंगे, महत्वपूर्ण निर्णय लिएनई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक प्रारंभ हुई। यह बैठक इस लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है कि वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बैठक में अमित शाह ने कहा है कि हमें उन तीस करोड़ लोगों तक पहुंचना है, जो मोदी सरकार के गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। शाह ने कहा कि हम 2019 में स्पष्ट बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि संकल्प की शक्ति को कोई पराजित नहीं कर सकता है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की इस बैठक में पार्टी ने अजेय भाजपा का नारा दिया है।

 

बैठक में तय किया गया कि अमित शाह को अध्यक्ष के तौर पर 1 साल का और कार्यकाल दिया जाएगा। 2019 के लोकसभा चुनाव मार्च या अप्रेल में हो सकते हैं। ऐसे में भाजपा नई टीम के साथ चुनाव में नहीं उतरना चाहती। इसलिए उसने मौजूदा टीम को ही बनाए रखने का फैसला लिया है। इस बैठक में भाजपा के सारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों समेत सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल हैं। बैठक के उद्घाटन सत्र में 5 राज्यों के चुनाव जीतने का संकल्प लिया गया और खासतौर पर तेलंगाना राज्य में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का प्रयास करने की बात दौहराई गई।

 

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना बेहोश हो गए, उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया। आपको बताते जाए कि जनवरी, 2019 में अमित शाह का कार्यकाल खत्म होना था, अब एक साल के बाद ही संगठन चुनाव होंगे। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More