BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सिद्धू के बचाव में उतरे पाक पीएम इमरान खान, बताया शांतिदूत

सिद्धू के बचाव में उतरे पाक पीएम इमरान खान, बताया शांतिदूतइस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू को उनके शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने के लिए मंगलवार को धन्यवाद दिया और भारत में उन्हें निशाना बनाने वालों को उपमहाद्वीप में शांति को भारी नुकसान पहुंचाने वाला करार दिया।

सिद्धू पिछले सप्ताह खान के शपथ ग्रहण के दौरान पाकिस्तानी सेनाप्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से गले मिलने को लेकर भारत में आलोचना झेल रहे हैं।

नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने सिद्धू का बचाव करते हुए ट्वीट किया, ‘‘मैं सिद्धू का धन्यवाद करता हूं कि वह मेरे शपथ ग्रहण समारोह के लिए पाकिस्तान आए। वह शांति दूत थे और उन्हें यहां पाकिस्तान के लोगों द्वारा प्यार और सम्मान दिया गया। जो भी लोग भारत में उन्हें निशाना बना रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। बिना शांति के हमारे लोग प्रगति नहीं कर सकते।’’ खान ने भारत से आह्वान किया कि विवादों को बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More