देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान के नाम के आगे अटल जाडे जाने पर बीजेपी ने यू-टर्न ले लिया है। मीडिया में पहले खबरें चल रही थी कि उत्तरी नगर निगम ने इस प्रमुख मैदान का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा है। खबरों के अनुसार इस प्रस्ताव को मंजूरी तय मानी जा रही थी। 30 अगस्त को नार्थ एमसीडी सभा की बैठक है। जिसमें रामलीला मैदान अटल जी को समर्पित करते हुए इसका नाम अटल रामलीला मैदान करन दिया जाएगा। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान का नाम बदलकर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। जिसके बाद दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने खबरों को खारिज करते हुए कहा कि भ्रम फैलाया जा रहा है।
मनोज तिवारी ने कहा कि कुछ लोग यह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं कि रामलीला मैदान का नाम बदला जाएगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम हम सबके आराध्य हैं इसलिये रामलीला मैदान का नाम बदलने का कोई सवाल ही नहीं है!ल तिवारी ने आगे कहा कि यह सिर्फ कुछ गलत मानसिकता वाले राजनैतिक लोगों की यह साजिश हो सकती है और कुछ नहीं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
लोकसभा चुनाव - कांग्रेस ने वाराणसी से पीएम मोदी के खिलाफ अजय राय और राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा
श्री रामलीला सभा के तत्वाधान में हुआ अखंड संकीर्तन
चौथा टेस्ट : ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया,दोनों देशों के प्रधानमंत्री मैदान में ही मौजूद