देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। फर्जी खबरों और अफवाहों की वजह से मॉब लिंचिंग जैसी कई घटनाएं सामने आने के बाद सरकार ने इनके खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। सरकार ने फर्जी खबरों पर सख्त रुख अपनाते हुए व्हाट्सएप को देश में स्थानीय इकाई स्थापित करने के लिए कहा है। साथ ही फर्जी संदेशों के स्त्रोत का पता लगाने के लिए तकनीकी समाधान खोजने को कहा है। केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने व्हॉटसऐप के सीईओ क्रिस डैनियल से मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की है।
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि इस मुलाकत के दौरान तीन मुद्दों पर प्रमुखता से बात हुई और व्हाट्सएप की टीम भारतीय कानून के अधीन रहकर काम करने के लिए खुशी-खुशी तैयार है।
रविशंकर प्रसाद के मुताबिक व्हाट्सएप को भारत में एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया है, जहां लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। साथ ही उन्हें भारत में एक कॉर्पोरेट दफ्तर भी खोलने के लिए कहा गया है, जिसके लिए व्हाट्सएप की टीम ने हामी भरी है। साथ ही टीम को भारतीय कानून के भीतर काम करने के लिए भी कहा गया है। इसके लिए भी टीम राजी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मायावती ने गठबंधन में शामिल होने से किया इनकार, बोलीं नो फेक न्यूज प्लीज़
ब्रेकिंग न्यूज : राहुल गांधी की संसद की सदस्यता खत्म की, लोकसभा स्पीकर का फैसला
डोनाल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर प्रियंका गांधी ने सरकार से किए सवाल, शेयर की न्यूज रिपोर्ट