BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

BJP ऑफिस के बाहर स्वामी अग्निवेश पर हमला, वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गए थे

BJP ऑफिस के बाहर स्वामी अग्निवेश पर हमला, वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने गए थेनई दिल्ली। भाजपा मुख्यालय के बाहर शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश पर हमला किया गया। यह हमला उस समय किया गया, जब स्वामी अग्निवेश यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने आए थे। भाजपा मुख्यालय में वाजपेयी का पार्थिव शरीर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए रखा गया है। स्वामी अग्निवेश के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थल पर पहुंचने के तुंरत बाद कुछ लोगों ने उनके खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें वापस जाने को कहा। 

 

समाचार चैनल द्वारा प्रसारित कुछ फुटेज में उन्हें भागते हुए और कुछ लोगों द्वारा उनका पीछा करते देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि ये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने अग्निवेश को गाड़ी में बैठा लिया और उन्हें सुरक्षित ले गई।

 

अग्निवेश पर हाल में झारखंड के पाकुड़ जिले में एक गांव में सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाते हुए हमला किया गया था। यह हमला कथित तौर पर भाजपा के युवा मोर्चा व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया था।

 

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More