देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चेन्नई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को यहां कावेरी अस्पताल में द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (द्रमुक) के अध्यक्ष एम. करुणानिधि से मुलाकात की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। कोविंद ने ट्वीट किया कि करुणानिधि से मुलाकात की, कलैंगनसर के परिजनों और डॉक्टरों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और अनुभवी करुणानिधि के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान कोविंद के साथ राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी थे। कोविंद ने अस्पताल में करुणानिधि के बेटे एम.के. स्टालिन और बेटी कनिमोझी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
तमिलनाडु के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके करुणानिधि को रक्तचाप में कम होने पर 28 जुलाई को कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति अभी भी स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले हवाईअड्डे पर पुरोहित, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलनीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने राष्ट्रपति कोविंद की अगवानी की।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैडिंग के दौरान टला हादसा, सुरक्षा में चूक उजागर
जैसलमेर में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति की अगवानी की
विजय दिवस समारोह में शामिल होने बांग्लादेश जाएंगे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद