देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
चेन्नई। ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के बागी नेता टीटीवी दिनाकरन की कार पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने पेट्रोल बम से हमला किया है। हालांकि हमले के समय दिनाकरण कार में मौजूद नहीं थे। इस घटना में उनका ड्राइवर और फोटोग्राफर घायल हो गए। ये पेट्रोल बम घर के बाहर खड़ी उनकी गाड़ी पर फेंका गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
हालांकि हमले के वक्त दिनाकरन कार में नहीं थे। इस घटना में उनके ड्राइवर और फोटोग्राफर घायल हो गए। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक जानलेवा हमला था। तमिलनाडु के आर के नगर से विधायक दिनाकरन की गाडी इस हमले में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। देसी पेट्रोल बम के हमले में उनकी गाड़ी के अगले हिस्से की कांच पूरी तरह टूट गई। इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
चेन्नई के आसपास के जिलों में गरज के साथ भारी बारिश की आशंका : आईएमडी
आईपीएल-11 चेन्नई ने हैदराबाद को 4 रनों से हराया
आरके नगर सीट पर आगे निकले दिनाकरन, काउंटिंग के दौरान दो गुटों में झड़प