देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। देश में 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार को जारी है। तमिलनाडु की बहुचर्चित विधानसभा सीट डॉ. राधाकृष्णन नगर (आरके नगर) में हाल ही में हुए उपचुनाव की अब तक हुई काउंटिंग में शशिकला के भतीजे और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन सबसे आगे चल रहे हैं। दिनकरन की बढ़त की खबर सुनते ही उनके समर्थक जश्न मनाने लगे, वहीं एआईएडीएमके समर्थकों का गुस्सा फूटा पड़ा। क्वीन मैरी कॉलेज के हॉल में एआईएडीएमके और दिनाकरन के समर्थकों में झड़प की खबर है। पार्टी से अलग-थलग चल रहे अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कडग़म (एआईएडीएमके) के नेता टी.टी.वी दिनाकरन ने शुरुआती बढ़त बना रखी है। रिपोर्ट के अनुसार, एआईएडीएमके के समर्थक दिनाकरन की शुरुआती बढ़त बनाने की खबर सुनकर उनके समर्थकों से भिड़ गए। दिनाकरन ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उपचुनाव लड़ा है। एआईएडीएमके के नेता ई. मधुसूदनन दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
एआईएडीएमके और दिनाकरन समर्थक भिड़े
एआईएडीएमके समर्थकों ने मारपीट शुरू कर दी। कथित रूप से एआईएडीएमके के सदस्यों ने ईवीएम को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस वजह से करीब 15 मिनटों के लिए काउंटिंग रोक दी गई। पोलिंग बूथ पर सीआरपीएफ की कड़ी सुरक्षा के बाद फिर से काउंटिंग जारी है।
तीसरे राउंड की काउंटिग जारी
तीसरे राउंड की काउंटिग जारी है और दिनकरन बढ़ी बढ़त बना चुके हैं। दूसरे राउंड में हुई काउंटिंग में टीटीवी दिनकरन को दिनकरन 1937 वोटों की बढ़त बना चुके हैं। उन्हें अब तक 2747 वोट मिले हैं, वहीं एआईएडीएमके के उम्मीदवार ई मधुसूदनन को महज 809 वोट मिले। मतगणना के पहले दौर के अंत में दिनाकरन को 5,339 मधुसूदनन को 2,738 और द्रमुक के मरुधु गणेश को 1,187 वोट मिले।
जयललिता की मौत के बाद खाली हुई थी आरके नगर सीट
आर.के.नगर सीट पर 21 दिसंबर को उपचुनाव हुए थे जिसकी वोटों की गिनती क्वीन मैरी कॉलेज में चल रही है। मुख्यमंत्री जयललिता के पांच दिसंबर 2016 को निधन के बाद उपचुनाव हुए थे। यहां मुकाबला सत्तारूढ़ सरकार एआईएडीएमके के उम्मीदवार ई मधुसूदनन और एआईएडीएमके से दरकिनार किए गए नेता और निर्दलीय उम्मीदवार टीटीवी दिनकरन, मुख्य विपक्षी दल डीएमके के उम्मीदवार एन. मुरुथु गणेश के बीच है।
इन राज्यों की इन सीटों पर भी काउंटिंग जारी
तमिलनाडु के अलावा उत्तर प्रदेश में कानपुर देहात जिले की सिकंदरा सीट पर मतगणना हो रही है। यह सीट बीजेपी विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन के बाद खाली हुई थी।
-पश्चिम बंगाल की सबांग विधानसभा सीट पर भी मतगणना जारी है।
-अरुणाचल प्रदेश की दो विधानसभा सीटे- पाक्के केसांग और लीकाबली के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एमआरसी वृंदा ने आरके मिशन से पकड़े 25 बंदर
बृजवासियों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध करा रही आरके मिशन संस्था: ऊर्जा मंत्री