BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

Sachin Shroff and Juhi Parmar had a fairytale wedding in Jaipur in 2009. The couple who have appeared on reality TV shows Pati, Patni aur Woh and Nach Baliye Season 5 have reportedly called it quits. It is alleged that the couple have been living separately for a year and will soon file for divorce. The couples have a daughter named Samaira. In 2011 too, there were reports of a split, but Sachin had rubbished it by saying, "The rumour is baseless. Fights are a regular thing between couples""While everything was fine during the initial years of marriage, trouble started brewing over a period of time. Differences crept into their relationship, which now seem irreconcilable. Sachin was conspicuous by his absence even at the launch of Juhi's mythological show Siddharth Kumar Tewary's Karmphal Data Shani. They have been staying separately for almost a year. Samaira stays with Juhi, who will soon file for divorce. There is no chance of reconciliation," a source told a leading daily. They couple who was once head-over heels in love have reportedly hit a rough patch. Sachin had said in an interview two years ago "I love that she is an excellent manager - I don't have to worry about anything. I am a workaholic and in my absence, she manages the house well. She does everything perfectly which I fail to do at times. One thing that annoys me is her anger. She is short-tempered and I am the exact opposite." Juhi had also said, "Sachin is very calm and easy going unlike me. His habit of forgetting things frequently annoys me," to a leading daily.   साभार-khaskhabar.com       

Read More

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 11वें संस्करण की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। सलमान ने एक वीडियो जारी कर अपने फैंस को बताया कि ये कब शुरू होने जा रहा है। इस वीडियो में वे क्लासिकल सिंगर के रूप में दिख रहे हैं। सलमान इसमें हारमोनियम बजाते हुए गा रहे हैं मेरे सामने वाली खिडक़ी पर एक चांद का टुकड़ा रहता है... यह वीडियो कलर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें सलमान ने बताया गया है कि बिग बॉस-11 एक अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ये सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होगा। रविवार को इसका ओपनिंग इवेंट होगा। सलमान का ये वीडियो ह्यूमरस है, जिस लडक़ी के लिए वे ये गाना गा रहे हैं, उसके बाप के खिडक़ी पर आते ही वे अपना सुर बदल लेते हैं। इसके बाद सलमान अपने शो के बारे में जानकारी देते हैं। आपको बता दें कि सलमान के शो के लिए इस बार निया शर्मा, जानवी कपूर, नीति टेलर, अनुज सक्सेना, देवोलीना भट्टाचार्य, पर्ल वी पुरी, अचिंट कौर, अभिलाष थैपलीयाल, निकीतन धीर, रानी चटर्जी, ढिंचिक पूजा, अभिषेक मलिक, राहुल राज सिंह आदि के नाम तय माने जा रहे हैं। हालांकि, इनमें बदलाव संभव है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इसी सिलसिले में कई बार उनके लाडले तैमूर को सेट पर देखा गया। जिसके बाद से मीडिया में खबरे आने लगी है कि तैमूर अपनी मम्मी की फिल्म वीर दी वेडिंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इस पर बेगम करीना ने अपनी चुप्पी तोडी है। करीना का कहना है कि फिल्म में तैमूर नहीं है। लेकिन इसके लिए करीना ने जो वजह बताई वो बडी दिलचस्प है।    करीना ने अपने लिटिल प्रिंस को लेकर उड़ रही खबरों को विराम दिया। उन्होंने फिल्म वीरे दी वेडिंग के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, तैमूर फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसकी मम्मी जरूर फिल्म में हैं। मेरे ख्याल से यह काफी है।करीना ने तैमूर के फिल्म में ना होने की वजह मजाकिया अंदाज में बताते हुए कहा, हमारी प्रोड्यूसर रिया तैमूर और मेरा खर्चा नहीं उठा सकती। हम दोनों को फिल्म में साथ लेने से फिल्म का बजट ऊपर-नीचे हो जाएगा। इसलिए मेरा फिल्म करना ही काफी है। फिल्म में अपने लुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं फिल्म का अपना लुक दिखाना चाहती हूं, लेकिन प्रोड्यूसर हमें इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं। वैसे हम शूटिंग को बहुत एंजॉय कर रहे हैं।आपको बता दें कि इस फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। इसमें करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर नजर आएंगी। प्रेगनेंसी के बाद करीना कपूर की यह पहली फिल्म होगी। उनके फैंस पोस्ट प्रेगनेंसी करीना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई। अभिनेत्री भूमिका गुरुंग ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहली बार अपने हाथ की कलाई पर टैटू गुदवाया। उनका कहना है कि उनके पिता ही उनका पहला प्यार हैं। टेलीविजन धारावाहिक ‘निमी मुखिया’ में निमकी की भूमिका निभा रहीं भूमिका को प्रियंका चोपड़ा का ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ टैटू बहुत पसंद है और इसलिए उन्होंने भी अपने हाथ में टैटू बनवाया।   भूमिका ने लाल रंग के दिल के अंदर ‘डैड’ लिखवाया है। भूमिका ने बताया, ‘‘मेरे पिता मेरा पहला प्यार हैं। मुझे किसी दिन मेरा राजकुमार मिल सकता है, लेकिन मेरे डैड हमेशा मेरे किंग हैं। उन्होंने मुझे सबसे अच्छा उपहार दिया है, जो कोई नहीं दे सकता। उन्हें मुझ पर विश्वास है।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह टैटू उन्हें बताने का तरीका है और इससे ऐसा लगता है कि वो हमेशा मेरे साथ हैं। जब भी मैं कहीं जाती हूं, कुछ भी करती हूं तो उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है।’’ ‘निमी मुखिया’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘स्टार भारत’ पर होता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा दोनों ही पिछले कुछ वर्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में छाए हुए हैं। कोहली जहां क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी व कप्तानी से वाहवाही बटोर रहे हैं, वहीं अनुष्का अलग-अलग जोनर की फिल्में कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। इन दोनों का अफेयर फैंस के लिए हमेशा से चर्चा का विषय रहा है।    अब एक बार फिर दोनों साथ-साथ नजर आए और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दरअसल शेरवानी पहने कोहली और लहंगे में सजी अनुष्का एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे के बाद यह जोड़ी न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाती नजर आई थी।    तब कोहली ने अपने अकाउंट पर अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि अपने प्यार के साथ बहुत ही जरूरी ब्रेक पर। कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेंगे, जबकि अनुष्का अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। अनुष्का की इस साल दो फिल्म फिल्लौरी और जब हैरी मेट सेजल रिलीज हो चुकी हैं। साभार-khaskhabar.com   

Read More

Bollywood diva Shraddha Kapoor will be romancing Baahubali star Prabhas in his upcoming film Saaho and the actress joined the sets recently in Hyderabad, where the shoot is currently underway. It is being reported that Shraddha will be playing dual roles in Saaho and one of the roles will require her to perform high-octane stunts by herself. The actress will start training for the role under the supervision of Hollywood stunt director Kenny Bates who is designing the stunts for Saaho, reports suggest.   And while Shraddha was on the shooting sets of Saaho in Hyderabad, lead actor Prabhas decided to treat her with the best of Telugu cuisines on one of the days. The actress shared a picture of the cuisines arranged by Prabhas and his team for Shraddha on her Instagram page which shows the kind of care Prabhas takes care of his film's crew members. This sweet gesture by Prabhas seems to have floored Shraddha Kapoor and surely is going to witness many of such things through the course of shooting.Besides Prabhas and Shraddha Kapoor, Saaho will also feature many top actors from different film industries which includes Mahesh Manjrekar, Jackie Shroff, Chunky Pandey, Lal Jose, Mandira Bedi and Neil Nitin Mukesh. Directed by Sujeeth. Saaho will mark Prabhas' debut in Bollywood since it would be a straight Hindi film and will also mark Shraddha Kapoor's debut in Telugu cinema. Saaho will be simultaneously shot in Telugu and Hindi, and will be dubbed into Tamil. The high-budget spy thriller film is being produced by UV Creations. Saaho is an ambitious hi-tech action drama The teaser showcases Prabhas in a badass avatar and promises hi-tech visuals. The film will showcase high-octane action sequences for which the makers are leaving no stone unturned. Saaho is being shot simultaneously in three different languages Hindi, Tamil and Telugu. Saaho is being produced by Vamsi, Pramod and Vikram of UV Creations. The high octane trilingual will release in 2018. साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ अभिनीत फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ को रिलीज होने में बस कुछ महीने ही बचे हैं। फिल्म के जबरदस्त एक्शन दृश्य आस्ट्रिया और अबूधाबी में फिल्माए गए हैं। फिल्म की शूटिंग फिलहाल अबू धाबी में चल रही है, जहां सलमान इसके अंतिम दृश्यों की शूटिंग कर रहे हैं।   फिल्म की शूटिंग की एक नई तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई है, जिसमें सलमान कार्गो पैंट और ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने हुए और चेहरे पर चोट के साथ नजर आ रहे हैं। महज दो दिन पहले ही अली अब्बास जफर ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें कैटरीना कैमरे से सूर्यास्त की तस्वीरें लेती नजर आ रही हैं और सलमान उन्हें निहार रहे हैं।जफर ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘‘जोया को सूर्यास्त की तस्वीरें लेते हुए निहार रहा है टाइगर...टाइगर जिंदा है...पर्दे के पीछे..बस कुछ दिन की शूटिंग बाकी।’’ फिल्म के निर्माताओं ने इस साल क्रिसमस के आसपास फिल्म को रिलीज करने की योजना बनाई है   साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने कहा है कि आगामी फिल्म ‘हसीना पारकर’ में अभिनेता राजेश तैलंग के साथ काम का अनुभव अद्भुत रहा। श्रद्धा ने कहा, ‘राजेश सर के साथ काम का अनुभव शानदार रहा। वह अद्भुत अभिनेता और बहुत ही अच्छे व्यक्ति हैं।’ ‘हसीना पारकर’ के निर्देशक अपूर्व लाखिया ने भी राजेश के काम की प्रशंसा की। लाखिया ने कहा, ‘‘राजेश जी वकील की भूमिका के लिए बिल्कुल मुफीद थे। वह एक शानदार अभिनेता हैं और उन्होंने इस किरदार को एक नया आयाम दिया है। उनकाअभिनय शानदार हैं और सेट पर आने से पहले वह पूरी तैयारी करते हैं। मेरी खुशकिस्मती है कि मेरी उनसे मुलाकात हुई। आशा है कि हम भविष्य में फिर साथ काम करेंगे।’’इस पर राजेश ने कहा, ‘‘मैं भविष्य में भी उनके साथ काम करना चाहूंगा। मैं आभारी हूं कि उन्हें मेरे साथ काम करना अच्छा लगा।’’ ‘हसीना पारकर’ अंडरवल्र्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पर आधारित है। यह 22 सितंबर को रिलीज होगी।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

बॉलीवुड स्टार किड्स के बी टाउन में डेब्यू को लेकर रोजाना कई प्रकार की खबरें आती रहती है लेकिन इन दिनों एक ऐसी खबर आ रही जिससे जानकर हर कोई चकित है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री ले रही हैं। लेकिन बता दें कि वो फिल्मों में एक्टिंग नहीं बल्कि मूवी प्रोड्यूस करती नजर आएंगी। खबरों के मुताबिक फिल्म का नाम बैटल ऑफ सारागढ़ी है। इस फिल्म में करण जौहर उनके साथ काम करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर इससे पहले इस मूवी को सलमान खान के साथ प्रोड्यूस करने वाले थे, लेकिन किसी वजह से वो साथ काम नहीं कर पाए। खबर ये भी आ रही है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। कुछ समय पहले करण के घर पर अक्षय और ईशा की मीटिंग हुई थी, तब ईशा ने इस प्रोजेक्ट के बारे में हामी भरी थी। बता दें कि बैटल ऑफ सारागढ़ी पर करण-अक्षय के अलावा राजकुमारी संतोषी और अजय देवगन भी फिल्म बना रहे हैं। फिल्म में अजय 36 सिख रेजिमेंट के 21 जवानों के दस हजार अफगान सिपाहियों से टक्कर लेकर सारागढ़ी के किले को फतेह करने की कहानी को पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

बॉलीवुड में मशहूर सिंगर अदनान सामी हाल ही में देश के प्रधानमंत्री से मुलाकात करने पहुंच। जिस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों की वजह बना हुआ है। अदनान सामी ने अपनी पत्नी एवं बेटी के साथ शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और मोदी ने मई माह में जन्मी उनकी बेटी ‘मदीना’ को प्यार किया। अदनान ने उन्हें मदीना शहर से लाई मिठाई भी भेंट की। दोनों लगभग 40 मिनट तक मोदी के साथ रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री ने मदीना को पुचकारा और उसके साथ समय बिताया। अदनान ने कहा, ‘हम अपनी पहली बेटी के साथ प्रधानमंत्री से मिले और यह मेरे और मेरी पत्नी के लिए बहुत ही भावुक क्षण था।’शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत में प्रशिक्षित और पियानो के साथ जादू पैदा करने में माहिर अदनान अपने गैर फिल्मी गानों ‘कभी तो नजर मिलाओ’, ‘तेरा चेहरा’ से प्रसिद्ध हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई प्रसिद्ध बॉलीवुड हिंदी गाने भी गाए हैं। साल 2016 में अदनान को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, जिसकी पाकिस्तानी मीडिया ने काफी आलोचना की थी। उनका मानना है कि लोगों से प्यार और नफरत गानों के आधार पर करनी चाहिए, न कि धर्म और राष्ट्रीयता के आधार पर। साभार-khaskhabar.com   

Read More

अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन की आने वाली फिल्म ‘फन्ने खां’ में अपने लुक को लेकर हाल ही में अनिल कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। अक्सर अपनी उम्र से लोगों को चौंका देने वाले अनिल कपूर की इस फोटो से उनकी उम्र का अंदाजा लगाया जा सकता है। ‘फन्ने खां’ में एक बार फिर से अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। खैर हमेशा की ही तरह अनिल कपूर इस फोटो में भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। फिल्म में इस लुक को अपनाने के लिए अनिल कपूर ने कड़ी मेहनत की है। आप ये जानकर हैरानी होगी कि इस फिल्म के लिए लुक को फाइनल करने के लिए उन्होंने हर रोज 5 दि‍नों तक 10-10 घंटे सैलून में बिताए हैं। और यकीन मानिए उनकी इस मेहनत का रिजल्ट वाकई शानदार है वे अपने इस नए सॉल्ट एंड पेपर लुक में बेमिसाल नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड के सबसे फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले एक्टर अनिल कपूर ने इस फिल्म के लिए अपना वजन और भी कम किया है। अपने डेली फिटनेस रूटीन में कुछ बदलाव करने के बाद अनिल कपूर को अपने किरदार के मुताबिक शेप में आने के लिए 4 हफ्ते का समय लगा है। साभार-khaskhabar.com   

Read More

अपनी आगामी फिल्म डैडी की रिलीज की तैयारी कर रहे अभिनेता अर्जुन रामपाल ने कहा कि यह फिल्म एक प्रेशर कुकर की तरह है क्योंकि उन्होंने इसकी शूटिंग के दौरान बहुत अधिक प्रेशर (दबाव) महसूस किया। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल पिछले काफी वक्त से अपनी फिल्म ‘डैडी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर जारी होने के बाद से दर्शकों में इसके लिए उत्सुकता देखने को मिल रही है। आखिरकार आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म में अर्जुन अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गावली की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। यह एक ऐसे डॉन की कहानी है जो बाद में राजनेता के रूप में उभरकर सामने आया था। वर्ष 1970 के दशक में मुंबई की एक टेक्सटाइल मिल में ताला लग जाने की वजह से लोगों में भूखमरी और बेरोजगारी जैसी परेशानिया उत्पन्न होने लगीं। ऐसे में लोग अंडरवर्ल्ड की ओर रुख करने लगे। इन्हीं के बीच से निकलता है अरुण गावली, जो फिरौती, जुआ और गुंडागर्दी करते हुए अपनी ‘बीआरए’ नाम से अपना एक गैंग बना लेता है। कानून के लिए वह बेशक एक अपराधी है, लेकिन आम जनता के लिए वह कोई रॉबिनहुड है। देखते ही देखते वह और 70 और 80 के दशक में मुंबई का बेताज बादशाह कहलाने लगते हैं।अर्जुन ने बुधवार को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के मौके पर कहा, ‘हर दिन फिल्म की शूटिंग करते समय एक दबाव रहता था। यह फिल्म (डैडी) एक प्रेशर कुकर की तरह है क्योंकि यह एक तनावपूर्ण विषय है। हमें इस फिल्म को बनाने से पहले बहुत सारे लोगों की अनुमति लेनी पड़ी थी।’ उन्होंने कहा, ‘इस फिल्म में एक बड़ी कास्ट है और यह कई अलग-अलग समय से जुड़ी है। इसलिए हर भाग में प्रमाणिकता लाना एक मुश्किल काम था, लेकिन मैं अंतिम परिणाम से बहुत खुश हूं।’ आशिम अहलूवालिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म मुंबई के डॉन अरुण गवली के जीवन पर आधारित है। अर्जुन ने कहा, यह मेरी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म है। यह चरित्र निभाना कठिन था क्योंकि यह एक ऐसे व्यक्ति का चित्रण है जो जीवित है। मुझे लगता है कि मैंने इस चरित्र के साथ न्याय किया है और दर्शक इस फिल्म को पसंद करेंगे। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री ऐश्वर्या राजेश भी नजर आएंगी। यह शुक्रवार को रिलीज हो रही है। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More