BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भूमिका गुरुंग ने कलाई पर गुदवाया टैटू, जानिए किसके लिए...

भूमिका गुरुंग ने कलाई पर गुदवाया टैटू, जानिए किसके लिए...मुंबई। अभिनेत्री भूमिका गुरुंग ने अपने पिता को श्रद्धांजलि देने के लिए पहली बार अपने हाथ की कलाई पर टैटू गुदवाया। उनका कहना है कि उनके पिता ही उनका पहला प्यार हैं। टेलीविजन धारावाहिक ‘निमी मुखिया’ में निमकी की भूमिका निभा रहीं भूमिका को प्रियंका चोपड़ा का ‘डैडीज लिटिल गर्ल’ टैटू बहुत पसंद है और इसलिए उन्होंने भी अपने हाथ में टैटू बनवाया।

 

भूमिका ने लाल रंग के दिल के अंदर ‘डैड’ लिखवाया है। भूमिका ने बताया, ‘‘मेरे पिता मेरा पहला प्यार हैं। मुझे किसी दिन मेरा राजकुमार मिल सकता है, लेकिन मेरे डैड हमेशा मेरे किंग हैं। उन्होंने मुझे सबसे अच्छा उपहार दिया है, जो कोई नहीं दे सकता। उन्हें मुझ पर विश्वास है।’’उन्होंने कहा, ‘‘यह टैटू उन्हें बताने का तरीका है और इससे ऐसा लगता है कि वो हमेशा मेरे साथ हैं। जब भी मैं कहीं जाती हूं, कुछ भी करती हूं तो उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहता है।’’ ‘निमी मुखिया’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल ‘स्टार भारत’ पर होता है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More