BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सलमान का खुलासा, अक्टूबर में इस तारीख से शुरू होगा बिग बॉस-11

सलमान का खुलासा, अक्टूबर में इस तारीख से शुरू होगा बिग बॉस-11बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने बहुचर्चित रियलिटी शो बिग बॉस के 11वें संस्करण की लॉन्च तारीख का ऐलान कर दिया है। सलमान ने एक वीडियो जारी कर अपने फैंस को बताया कि ये कब शुरू होने जा रहा है। इस वीडियो में वे क्लासिकल सिंगर के रूप में दिख रहे हैं। सलमान इसमें हारमोनियम बजाते हुए गा रहे हैं मेरे सामने वाली खिडक़ी पर एक चांद का टुकड़ा रहता है... यह वीडियो कलर्स ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। इसमें सलमान ने बताया गया है कि बिग बॉस-11 एक अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ये सोमवार से शुक्रवार प्रसारित होगा। रविवार को इसका ओपनिंग इवेंट होगा। सलमान का ये वीडियो ह्यूमरस है, जिस लडक़ी के लिए वे ये गाना गा रहे हैं, उसके बाप के खिडक़ी पर आते ही वे अपना सुर बदल लेते हैं। इसके बाद सलमान अपने शो के बारे में जानकारी देते हैं।

आपको बता दें कि सलमान के शो के लिए इस बार निया शर्मा, जानवी कपूर, नीति टेलर, अनुज सक्सेना, देवोलीना भट्टाचार्य, पर्ल वी पुरी, अचिंट कौर, अभिलाष थैपलीयाल, निकीतन धीर, रानी चटर्जी, ढिंचिक पूजा, अभिषेक मलिक, राहुल राज सिंह आदि के नाम तय माने जा रहे हैं। हालांकि, इनमें बदलाव संभव है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More