BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तैमूर के बॉलीवुड डेब्यू पर मम्मी करीना का बडा खुलासा

तैमूर के बॉलीवुड डेब्यू पर मम्मी करीना का बडा खुलासाबॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वीर दी वेडिंग’ की शूटिंग में काफी व्यस्त है। इसी सिलसिले में कई बार उनके लाडले तैमूर को सेट पर देखा गया। जिसके बाद से मीडिया में खबरे आने लगी है कि तैमूर अपनी मम्मी की फिल्म वीर दी वेडिंग से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे है। इस पर बेगम करीना ने अपनी चुप्पी तोडी है। करीना का कहना है कि फिल्म में तैमूर नहीं है। लेकिन इसके लिए करीना ने जो वजह बताई वो बडी दिलचस्प है। 

 

करीना ने अपने लिटिल प्रिंस को लेकर उड़ रही खबरों को विराम दिया। उन्होंने फिल्म वीरे दी वेडिंग के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट एक वीडियो में कहा, तैमूर फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन उसकी मम्मी जरूर फिल्म में हैं। मेरे ख्याल से यह काफी है।करीना ने तैमूर के फिल्म में ना होने की वजह मजाकिया अंदाज में बताते हुए कहा, हमारी प्रोड्यूसर रिया तैमूर और मेरा खर्चा नहीं उठा सकती। हम दोनों को फिल्म में साथ लेने से फिल्म का बजट ऊपर-नीचे हो जाएगा। इसलिए मेरा फिल्म करना ही काफी है। फिल्म में अपने लुक पर बात करते हुए उन्होंने कहा, मैं फिल्म का अपना लुक दिखाना चाहती हूं, लेकिन प्रोड्यूसर हमें इसकी इजाजत नहीं दे रही हैं। वैसे हम शूटिंग को बहुत एंजॉय कर रहे हैं।आपको बता दें कि इस फिल्म को सोनम कपूर की बहन रिया प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं। इसमें करीना के अलावा सोनम कपूर और स्वरा भास्कर नजर आएंगी। प्रेगनेंसी के बाद करीना कपूर की यह पहली फिल्म होगी। उनके फैंस पोस्ट प्रेगनेंसी करीना को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More