देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। विराट कोहली और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा दोनों ही पिछले कुछ वर्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में छाए हुए हैं। कोहली जहां क्रिकेट के मैदान पर बल्लेबाजी व कप्तानी से वाहवाही बटोर रहे हैं, वहीं अनुष्का अलग-अलग जोनर की फिल्में कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। इन दोनों का अफेयर फैंस के लिए हमेशा से चर्चा का विषय रहा है।
अब एक बार फिर दोनों साथ-साथ नजर आए और यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। दरअसल शेरवानी पहने कोहली और लहंगे में सजी अनुष्का एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले दिनों वेस्टइंडीज दौरे के बाद यह जोड़ी न्यूयॉर्क में छुट्टियां मनाती नजर आई थी।
तब कोहली ने अपने अकाउंट पर अनुष्का के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि अपने प्यार के साथ बहुत ही जरूरी ब्रेक पर। कोहली अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज खेलेंगे, जबकि अनुष्का अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। अनुष्का की इस साल दो फिल्म फिल्लौरी और जब हैरी मेट सेजल रिलीज हो चुकी हैं। साभार-khaskhabar.com













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा