BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अमेठी। रियल एस्टेट के एक विज्ञापन में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की तस्वीर का बिना इजाजत इस्तेमाल करने पर एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। ईरानी के सहयोगियों द्वारा दायर शिकायत में कहा गया है कि उनकी तस्वीर का उपयोग एक रियल एस्टेट डवलपर द्वारा एक विज्ञापन में उसकी सहमति के बिना किया गया है। ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग को दी गई अपनी लिखित शिकायत में कहा कि साई ग्रीन सिटी, जगदीशपुर द्वारा जमीन बेचने के लिए एक स्थानीय पत्र प्रकाशित किया गया, जिसमें कुछ प्रख्यात लोगों सहित स्मृति ईरानी के फोटो, नाम और पदनाम का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अधीक्षक गर्ग ने कहा कि इस संबंध में पत्र में कहा गया है कि खरीदारों को आकर्षित करने के लिए उनकी सहमति के बिना विज्ञापन में मंत्री के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। पत्र में कार्रवाई की मांग की गई है और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ जगदीशपुर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच शुरू कर दी गई है। साई ग्रीन सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर वीरेंद्र विधी, उनके साथी सोनू यज्ञ सैनी, गांव प्रमुख प्रताप सिंह और अन्य से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि के चित्र, नाम और पद का उपयोग करना बिना उनकी सहमति के एक अपराध है। स्मृति ईरानी के अलावा, उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश पासी और निवर्तमान जिला इकाई के प्रमुख दुर्गेश त्रिपाठी के नाम और तस्वीर का भी विज्ञापन में इस्तेमाल किया गया है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया था जब कांग्रेस नेता और विधायक दीपक सिंह ने एक ट्वीट के जरिए इस मामले को उजागर करते हुए कहा था कि स्मृति ईरानी को अमेठी जीते एक साल भी नहीं हुआ है और वह अखबारों में विज्ञापन देकर प्लॉट बेच रही हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शमशेर सिंह सुरजेवाला का सोमवार को निधन हो गया। वह लंबे अरसे से बीमार चल रहे थे। पार्टी के नेताओं ने यह जानकारी दी। सुरजेवाला ने चार बार हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में काम किया था और एक बार राज्य सभा के लिए भी चुने गए थे। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला के पिता हैं। निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एम्स पहुंचकर संवेदना जताई है। आपको बताते जाए कि शमशेर सिंह ने 1967, 1977, 1982 और 1991 में नरवाना विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की। वह 2001 में कैथल विधानसभा क्षेत्र से विधायक के रूप में भी चुने गए। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में विपक्षी पार्टी के नेता के रूप में भी काम किया था।  साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। चूरू जिले के सालासर इलाके में नेशनल हाईवे-58 पर कार और ट्रक की भिड़ंत में सात लाेगों की मौत हो गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीषण हादसे पर दुःख जताया है। मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार 8 लोग रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार की भिड़ंत ट्रक से सालासर इलाके के नेशनल हाईवे-58 पर हो गई। इस हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। कार में सवार सात लोगों ने दम तोड़ दिया है। एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। ज़ोरदार भिड़ंत होने की वजह से कार सवार लोग क्षतिग्रस्त वाहन में बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना मिलने पर सालासर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकाला था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'चूरू में सालासर फतेहपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत का पता चलने पर गहरा दुख हुआ है। मृतकों परिजनों को मेरी संवेदनाएं। उन्हें करने की ईश्वर शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'  साभार-khaskhabar.com

Read More

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में एटीएस ने वाराणसी में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के एजेंट को दबोच लिया है। मिलिट्री इंटेलिजेंस को गिरफ्तार किए गए एजेंट के पाकिस्तानी खुफिया विभाग संपर्क होने के सबूत मिले हैं। इसके बाद जांच एजेंसियों के अधिकारी उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आईएसआई एजेंट का नाम रशीद अहमद है जो कि चंदौली जिले के चौरहट का रहने वाला है। राशिद 2018 में कराची में अपने मौसी के गया था। इसके बाद वहां आईएसआई के संपर्क में आ गया। मार्च 2019 से वह पैसे के बदले देश के महत्वपूर्ण स्थानों और सैन्य ठिकानों की तस्वीरें आईएसआई को भेजने काम शुरू कर दिया। इन सूचनाओं के एवज में पाकिस्तानी एजेंसियों ने रशीद को पैसे और गिफ्ट भी भेजना शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में रशीद की गिरफ्तारी को एजेंसियों के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। एटीएस के मुताबिक, रशीद से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उसने भारत के किन-किन सुरक्षा प्रतिष्ठानों की डिटेल्स को पाकिस्तान में भेजे हैं। इसके अलावा एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि पाकिस्तान किस माध्यम से उसे पैसे और उपहार मिले हैं। एटीएस रशीद के पास मिले एक मोबाइल फोन की डिटेल्स भी खंगालने में जुटी हुई हैं।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जननायक जनता पार्टी (जजपा) की हरियाणा की दोस्ती दिल्ली में भी कायम रह सकती है। इस बाबत हरियाणा के उपमुख्यमंत्री और जजपा संयोजक दुष्यंत चौटाला लगातार भाजपा हाईकमान के संपर्क में हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सीटों के तालमेल के लिए दुष्यंत की एक दौर की बातचीत भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से हो चुकी है और सूत्रों के अनुसार जजपा को भाजपा चार-पांच सीटें दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक, दुष्यंत ने जेपी नड्डा से मुलाकात में एक दर्जन सीटों पर अपनी दावेदारी की है, लेकिन भाजपा उन्हें चार-पांच सीटें दे सकती है। इस सिलसिले में दोनों ही नेताओं के बीच एक दौर की और बातचीत होनी है, जिसमें सीट बंटवारे पर अंतिम फैसला होगा। सूत्र ने यह भी बताया है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर भी जजपा के साथ गठबंधन के हिमायती हैं। लेकिन हरियाणा और दिल्ली के जाट नेता इस गठबंधन के खिलाफ हैं। सूत्र ने कहा कि भाजपा के आंतरिक सर्वे में पार्टी को कम सीटें मिलती दिख रही हैं। ऐसे में भाजपा हाईकमान कोई रिस्क लेना नहीं चाहता है। दरअसल, जजपा के साथ दिल्ली में अगर भाजपा का गठबंधन नहीं हुआ तो इसका नुकसान भाजपा को ज्यादा हो सकता है। जजपा हर हाल में दिल्ली का चुनाव लडऩा चाहती है। पार्टी ने संकेत दिया है कि गठबंधन नहीं होने की सूरत में जजपा 10 से 12 उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है। जजपा इस बाबत गुरुवार को एक और बैठक करने जा रही है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सटीं लगभग 15 सीटें ऐसी हैं, जहां जाट वोट बहुलता में है। जजपा इन्हीं सीटों पर फोकस कर रही है। दिल्ली मे भाजपा और इनेलो ने 1998 का विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ा था। उस समय इनेलो को नजफगढ़, महिपालपुर और बवाना सीटें दी गई थीं। हालांकि इनेलो एक भी सीट जीत नहीं पाई थी। लेकिन 2008 में नजफगढ़ से इनेलो ने जीत हासिल की थी। दुष्यंत को लगता है कि बाहरी दिल्ली में वह बेहतर कर सकते हैं और इसीलिए भाजपा भी उन्हें भाव दे रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव की 70 सीटों के लिए मतदान आठ फरवरी को होना है और नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भारत में वांछित मुस्लिम धर्म उपदेशक डॉ. जाकिर नाइक का एक वीडियो शेयर कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस वीडियो में एक शख्स बोल रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कुछ माह पूर्व मलेशिया में रह रहे नाइक से सहायता मांगी थी। मोदी और शाह ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद जाकिर नाइक से इसके समर्थन की बात कही। इस वीडियो में बताया गया है कि नाइक के ऐसा करने पर सरकार उनसे जुड़े सभी केस वापस ले लेगी। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मा प्रधानमंत्री जी तथा मा गृह मंत्री जी को डॉ. जाकिर नाइक के आरोप का विधिवत खंडन करना चाहिए। यदि नहीं करते हैं तो यही माना जाएगा कि देशद्रोही डॉ. जाकिर नाइक का आरोप सही है। इससे पहले भी दिग्विजय ने ट्वीट कर भाजपा को घेरा था। उन्होंने लिखा कि जो उनसे असहमत है. उसे मनाओ, नहीं मानता है तो उसे धमकी दो, फिर भी नहीं मानता है उसे पद या पैसे का लालच दो, फिर भी नहीं मानता है तो उस पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करो। मान जाता है तो सारे आरोप ख़ारिज और नहीं मानता है तो उस पर राष्ट्रद्रोही होने का आरोप लगाओ और खूब प्रचारित करो। यदि ऐसा मौका आता है जब उसका उपयोग किया जा सकता है तो वे वही करते हैं जिसका उल्लेख डॉ. जाकिर नाइक ने किया है। वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि दिग्विजय सिंह के पास ये खबर कहां से आई है। क्या वो जाकिर नाइक से जुड़े हुए हैं। क्या उनके तार जाकिर नाइक से जुड़े हुए हैं। दिग्विजय ने इसके जवाब में लिखा कि बिल्कुल गलत आरोप। कांग्रेस की ओर से कभी भी आधिकारिक रूप से जाकिर नाइक का समर्थन नहीं किया गया। यह सच है कि मैंने मुंबई में उनके मंच से एक सांप्रदायिक सद्भाव सम्मेलन संबोधित किया था, लेकिन आप सभी उस सम्मेलन में नाइक के भाषण को देख सकते हैं। किसी भी बिंदु पर उसने सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील बयान नहीं दिया।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

चंडीगढ़। ‘राज्य ऊर्जा दक्षता सूचकांक 2019’ में हरियाणा प्रदेश ने देश में पहला स्थान प्राप्त करने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खुशी जताई है और कहा कि प्रदेश के लोगों व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों की बदौलत यह मुकाम हासिल हो पाया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की इस उपलब्धि को गौरवान्वित करने वाला बताया और कहा कि प्रदेश सरकार ऊर्जा दक्षता में निरंतर प्रयासरत रहेगी। यह सूचकांक भवन, कृषि, डिस्कॉम, परिवहन, उद्योग एवं नगरपालिका क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता को ध्यान में रखते हुए 97 महत्वपूर्ण मानकों को आधार मानकर तैयार किया गया है और देश के 36 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों ने इसमें हिस्सा लिया। बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टी. सी. गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने सरकारी भवन एवं दूसरे क्षेत्रों में ऊर्जा संरक्षण को अनिवार्य किया था। प्रदेश में सरकारी भवनों में एलईडी लाइटस, सोलर रूफ-टॉप लगाए गए तथा कृषि क्षेत्र में एक योजना बनाकर नीतिगत ढंग से स्टार-रेटिड पंप लगाने से भी ऊर्जा बचाने की दिशा में ठोस प्रयास किया गया। यही नहीं कृषि क्षेत्र में 3,000 से ज्यादा सोलर पंप वितरित किए गए। राज्य में भवनों के लिए शुरू की गई एनर्जी: कंजरवेशन अवाॅर्ड स्कीम तथा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफीसिएंसी की पैट स्कीम को सही ढंग से लागू करने से भी ऊर्जा संरक्षण में लाभ मिला है। प्रदेश में बिजली के क्षेत्र में टॉड-स्कीम लागू करने, कम एवं अधिक वोल्टेज वाले फीडरों का अलग-अलग करना तथा ट्रांसमिसन एवं डिस्ट्रीबुशन के मामले में पॉवर लॉस को घटाने के लिए अहम कदम उठाए गए जिनकी बदौलत हरियाणा में ऊर्जा की काफी बचत हुई है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक क्षेत्र में भी ऊर्जा बचत के लिए कई कदम उठाए गए, इनमें एमसएमई पोलिसी में ऊर्जा संरक्षण करने वाले उद्योगों को छूट तथा बिजली बचत करने वाले उपकरण खरीदने के लिए ऋण देने का प्रावधान किया गया। उन्होंने बताया कि नगर निकायों में ऊर्जा संरक्षण के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में 1.7 लाख से अधिक एलईडी लगाई गई तथा केंद्र सरकार की स्कीम के तहत राज्य के नगर निकायों में प्रमुखता से एनर्जी ऑडिट किया गया। पानी संरक्षण के लिए ‘सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट एवं पंपिंग पोलिसी’ समेत कई पहल की गई हैं। गुप्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट के क्षेत्र में भी हरियाणा सरकार द्वारा ऊर्जा बचत के लिए कई अहम निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसों के ड्राइवरों को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रशिक्षित करने हेतु ‘पेट्रोलियम कंजरवेशन रिसर्च एसोसिएशन’ के साथ टाई-अप किया गया। सरकारी बसों की माइलेज को मानिटरिंग किया जा रहा है तथा ऊर्जा बचत को ध्यान में रख कर स्मार्ट-सिटिज के लिए विशेष नीति बनाई जा रही है। यही नहीं प्रदेश में बिजली से चलने वाले वाहनों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए जहां ‘इलैक्ट्रिक व्हीक्ल पोलिसी’ तैयार की जा रही है वहीं बैट्री व सीएनजी से चलने वाले वाहनों के लिए टैक्स में एकमुश्त 20 प्रतिशत तथा हाईब्रिड वाहनों के लिए 10 प्रतिशत छूट देने की पोलिसी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ऊर्जा बचत के लिए हर क्षेत्र में ठोस कदम उठा रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने वाली बॉलीवुड हस्तियों की निंदा की और कहा कि उन्हें मुद्दे की पर्याप्त जानकारी नहीं है। प्रधान ने ट्वीट किया कि इन हस्तियों के पास जब तथ्यों की कमी होती है तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार की आलोचना करते हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि बॉलीवुड के हमारे कुछ मित्र सीएए के विरोध का समर्थन कर रहे हैं और तथ्यों की कमी पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार की आलोचना करने लगते हैं। उनके ज्ञान पर उनकी निराशा देखी जा सकती है। उनका समर्थन करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सही, अच्छा कहा। एक अन्य ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग के आधे लोग जो प्रधानमंत्री और सीएए के खिलाफ हैं, उन्होंने तथ्यों को ठीक से नहीं पढ़ा है। प्रधान बाबू, उन्हें एक के बाद एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर बहस के लिए बुलाएं और मुझे यकीन है कि वे जनता के सामने एक शब्द भी ठीक से नहीं बोल पाएंगे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्योंकि CAA मामले पर यूपी हिंसा की जांच में इस संस्था का हाथ सामने आया था। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने के लिए केन्द्र सरकार को सिफारिश कर दी है। नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदेश भर में हिंसा में शामिल होने के सबूतों के बाद डीजीपी मुख्यालय ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश गृह विभाग को भेज दिया है। गृह विभाग अब इस सिफारिश को आगे केंद्र के पास भेजेगा। डीजीपी मुख्यालय ने अपनी सिफारिश में पीएफआई के बारे में लिखा है कि इसमें इस्लामिक स्टूडेंट मूवमेंट ऑफ इंडिया यानि सिमी के ज्यादातर सदस्य इस संगठन में जुडे हुए हैं। इन संगठनों के लोगों के पास से पूरे राज्य में आपत्तिजनक साहित्य और सामग्री बरामद की गई है। यूपी की हिंसा में पकड़े गए कई लोगों के संबंध पीएफआई से निकले हैं जबकि पीएफआई के कई सदस्य पकड़े गए जिन पर हिंसा फैलाने का आरोप है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर पूरे प्रदेश के कई जिलों में हुए तमाम हिंसक प्रदर्शनों के खिलाफ योगी सरकार सख्ती से काम लेने की खबर आई थी। सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश गृह विभाग पीएफआई को प्रतिबंधित करने की तैयारियों में जुट गया है। लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों की पहचान पीएफआई अध्यक्ष वसीम अहमद, कोषाध्यक्ष नदीम, मंडल अध्यक्ष अशफाक के रूप में हुई। लखनऊ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी प्रदर्शनों के दौरान गुरुवार (19 दिसंबर) को हिंसा का मास्टरमाइंड यही संगठन को बताया जा रहा है। पीएफआई के कार्यकर्ता कई राज्यों में सक्रिय हैं। दिल्ली, आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, केरल, झारंखड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में सक्रिय है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली -एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कड़कड़ाती ठंड पड रही है। शीत लहर का कहर लगातार जारी है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। खराब मौसम का असर हवाई उड़ानों और ट्रेनों पर पड़ रहा है। अब तक 40 उड़ानें रद्द हुई हैं और 21 को डायवर्ट किया गया, जबकि 450 उड़ानों में देरी से चल रही है। वहीं, 34 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा के 16 जिलों के लिए ठंड और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर तक रहेगी। वहीं, पंजाब के 18 जिलों में ठंड का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। 2-3 जनवरी को बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। इंडिगो और विस्तारा एयरलाइंस ने सोमवार को अपने यात्रियों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी कर दी है, इसमें कहा गया कि राष्ट्रीय राजधानी से उड़ान भरने वाली कई विमान खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण प्रभावित हुई हैं। कम बिजिबलिटी और घने कोहरे के कारण पूरे उत्तर भारत के लिए कई विमान देर से उड़ान भर रही हैं। घने कोहरे के कारण दिल्ली की ओर आने वाली करीब 34 ट्रेनों में तय समय से एक से सात घंटे की देरी से चल रही हैं। प्रमुख ट्रेनें, जैसे महाबोधि एक्सप्रेस (गया-नई दिल्ली एक्सप्रेस) अपने तय समय से 10 घंटे की देरी से चल रही है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अपने तय समय से पांच घंटे देर से चल रही है और नंदा देवी एक्सप्रेस भी करीब चार घंटे की देरी से चल रही है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

पटना। बिहार में भाजपा और जेडीयू में फिर से रार बढ़ती दिखाई दे रही है। जेडीयू नेता प्रशांत किशोर ने कहा है कि 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश डिप्टी सीएम बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है। इसी को लेकर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा -जेडीयू के गठबंधन में चल रही घमासान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोई खींचतान नहीं है। सबकुछ ठीक चल रहा है। जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और जेडीयू की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय किया है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं। 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है। इस बयान के बाद भाजपा नेता और राज्य में मंत्री नंदकिशोर यादव ने प्रशांत के बयान को तवज्जों नहीं दी है।      साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। राजस्थान की राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शीत लहर, कोहरे के साथ कडाके की ठंड का कहर जारी है। प्रदेश के तीन जिलों में माइनस से नीचे तापमान है और 19 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 0.5, जोबनेर में माइनस 1.2 डिग्री, माउंटआबू में 1 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में पारा 1.4 से गिरकर 1 डिग्री पर आ गया है। जयपुर में इतना कम पारा 55 साल पहले रहा था। जैसलमेर के चांधन में पारा माइनस 2 डिग्री सेल्सियम दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने नए साल पर 19 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र तल से 5 किलोमीटर ऊपर चक्रवात बना हुआ है। आज मौसम खुला रहेगा। एक जनवरी को झुंझुनूं, अजमेर, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, टोंक, सवाईमाधोपुर,करौली, बूंदी,भीलवाड़ा चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, कोटा, बांसवाड़ा,झालावाड़, बारां जिले में बादलों की गर्जना के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने की संभावना है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More