BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

हाड़कंपाने वाली सर्दी से राजस्थान में रेड अलर्ट, 3 लोगों की मौत

जयपुर। राजस्थान में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के पांच शहर माइनस से नीचे हैं और 12 शहर पांच डिग्री से कम पर हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे प्रदेशवासी अलाव का सहारा ले रहे हैं। जयपुर में रविवार सुबह धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है। भरतपुर में सर्दी से एक ही दिन में तीन लोगों की मौत हो गई है। सैंथरा गांव में किसान रमेश, बयाना के खोहरा में पूरन और फरसो गांव में हरिसिंह ने दम तोड़ दिया।

बीती रात फतेहपुर में -4, सीकर में -1.0 के अलावा जोबनेर, माउंटआबू और किशनगढ़ रेनवाल में -1.5 डिग्री पारा रहा। फतेहपुर में पिछली तीन रातों से तापमान माइनस में है। जयपुर के पास शाहपुरा के मेड क्षेत्र में पाला पड़ने से टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। मटर की फसल को भी नुकसान हुआ है। सर्दी में अलवर और चूरू भी पीछे नहीं है। अलवर में पारा 0.2 तो चूरू में 1.1 डिग्री हो गया है। बीती रात जयपुर में पारा चार डिग्री से लुढ़क कर 3.4, पिलानी में 0.6 से 0.4, डिग्री पर चला गया है। गंगानगर में पारा मामूली बढ़त के साथ 1.4 से 2.1, अजमेर में 4.0 से बढ़कर 4.5 डिग्री पर आ गया।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More