BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

CAA का विरोध करने पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की बॉलीवुड की निंदा, कहा...

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता धर्मेंद्र प्रधान ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का विरोध करने वाली बॉलीवुड हस्तियों की निंदा की और कहा कि उन्हें मुद्दे की पर्याप्त जानकारी नहीं है। प्रधान ने ट्वीट किया कि इन हस्तियों के पास जब तथ्यों की कमी होती है तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार की आलोचना करते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया कि बॉलीवुड के हमारे कुछ मित्र सीएए के विरोध का समर्थन कर रहे हैं और तथ्यों की कमी पर प्रधानमंत्री मोदी और उनके परिवार की आलोचना करने लगते हैं। उनके ज्ञान पर उनकी निराशा देखी जा सकती है। उनका समर्थन करते हुए एक यूजर ने लिखा कि बिल्कुल सही, अच्छा कहा।

एक अन्य ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग के आधे लोग जो प्रधानमंत्री और सीएए के खिलाफ हैं, उन्होंने तथ्यों को ठीक से नहीं पढ़ा है। प्रधान बाबू, उन्हें एक के बाद एक राष्ट्रीय टीवी चैनल पर बहस के लिए बुलाएं और मुझे यकीन है कि वे जनता के सामने एक शब्द भी ठीक से नहीं बोल पाएंगे।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More