BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर एक टिप्पणी को लेकर परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। बेगूसराय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को स्थानीय वकील अमित कुमार ने परिवाद पत्र दाखिल किया है। परिवाद पत्र में अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है। परिवाद पत्र में दिल्ली में हुए दंगे को लेकर मीडिया में अख्तर की एक टिप्पणी को लेकर आई खबर को आधार बनाया गया है। अमित ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। उन्होंने कहा कि अख्तर ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में कई लोग मारे गए, घर फूंके गए, दुकान लूट ली गई पर पुलिस सिर्फ एक घर को सील कर मालिक को खोज रही है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस को सलाम। अमित ने कहा है कि इस बयान को पढऩे के बाद स्पष्ट है कि अख्तर हिंदुस्तान को जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरुवार को खतरनाक रोग कोरोनावायरस (कोविड-19) के साथ निपटने के लिए राज्य की तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को वैश्विक स्तर पर फैले इस वायरस के साथ पैदा हुई स्थिति पर नज़र रखने का हुक्म दिए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को एहतियात के तौर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर न जाने की अपील की है। उन्होंने रोज़ाना के आधार पर स्थिति की निगरानी करने का भी फैसला लिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को इस वायरस से निपटने के लिए तन-मन से जुटने के हुक्म दिए। इस मंतव्य के लिए चार सीनियर डॉक्टरों पर अधारित स्टेट रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। हरेक जि़लों में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और जि़ला स्तरीय रिस्पांस टीमें 24 घंटे चौकस रहेंगी। इसके अलावा हेडक्वार्टर में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम (फोन नंबर 88720-90029/0172-2920074) भी स्थापित किया गया है जिससे किसी तरह की शिकायत /संकट आने पर तत्काल कार्यवाही की जा सके। कोविड-19 से पैदा होने वाले किसी भी तरह के हालातों से मुकाबले के लिए किये गए प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को वायरस के ख़तरे के मद्देनज़र इसके लक्षणों और उठाए जाने वाले एहतियाती कदमों संबंधी लोगों को जागरूक करने के लिए तुरंत एडवाइजऱी (सलाहकारी) जारी करने के आदेश दिए। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने मुख्य सचिव को कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को अपने-अपने जि़लों में व्यापक जागरूकता मुहिम चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सहायता करने के लिए सम्बन्धित फील्ड स्टाफ को ज़रुरी दिशा-निर्देश जारी करने की हिदायतें दीं जाएं। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नरों को लोगों में घबराहट पैदा होने से रोकने और भरोसा पैदा करने के लिए सक्रियता से कदम उठाने चाहिएं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस समय पर पंजाब में कुल 5795 ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने प्रभावित मुल्कों का सफर करने के विवरण हैं। गुरूवार तक 13 व्यक्तियों में कोविड -19 के लक्षण होने का पता लगा है। सिद्धू ने कहा कि हालांकि स्थिति पूरी तरह काबू में है और किसी तरह की स्थिति से निपटने के लिए विभाग पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों को घबराहट में न आने की अपील की। कोरोना वायरस से निपटने के लिए की तैयारियों संबंधी मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग अग्रवाल ने बताया कि विभाग द्वारा प्रांतीय नोडल अफसर को निगरान अफसर के तौर पर मनोनित किया गया है और स्थिति को संभालने के लिए जि़ला नोडल अफसर भी लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी तरह की दहश्त की स्थिति से निपटने के लिए 22 जि़ला अस्पतालों और तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों की पहचान की गई है। उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों में 649 बिस्तरों के अलग वार्ड (आईसोलेटिड वार्ड) बनाए गए हैं। इन अस्पतालों में 24 वेंटिलेटरों का भी बंदोबस्त किया जा चुका है जिनमें जि़ला अस्पतालों में 14 और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 10 वेंटिलेटर शामिल हैं। मीटिंग के दौरान जानकारी दी गई कि अमृतसर और मोहाली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को चौकस कर दिया गया है और मुसाफिरों की जानकारी के लिए हवाई अड्डों पर सलाह जारी करने के अलावा सूचना, शिक्षा और संचार सामग्री को प्रदर्शित किया गया है। हवाई अड्डों पर थर्मल स्कैनर लगाए जा चुके हैं और व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पैरा मेडिकल स्टाफ समेत मेडिकल टीमों को तैनात कर दिया गया है। मुसाफिरों को स्व-घोषणा जानकारी देने के लिए ऐलान किये जा रहे हैं। इसी तरह अमृतसर में वाहगा/अटारी बॉर्डर चैक पोस्ट और गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक चैक पोस्ट पर मुसाफिरों की जांच शुरू कर दी गई है। इन चैक पोस्टों पर मुसाफिरों की जांच के लिए संपर्क रहित (नॉन-काॅन्टक्ट) थर्मोमीटर भी मुहैया करवाए गए हैं और इसके अलावा सूचना सामग्री प्रदर्शित की गई है। जानकारी के मुताबिक उपरोक्त हवाई अड्डों /बॉर्डर चैक पोस्टों पर अब तक 70,106 मुसाफिरों की जांच की गई है जिनमें से अमृतसर हवाई अड्डे पर 47,671 मुसाफिर, मोहाली हवाई अड्डे पर 4943, वाहगा/अटारी चैक पोस्ट पर 5401 और डेरा बाबा नानक चैक पोस्ट पर 12091 मुसाफिरों की जांच की गई है। प्रांतीय हेडक्वार्टर केंद्रीय निगरान यूनिट, आई.डी.एस.पी. दिल्ली को हर रोज़ रिपोर्ट भेजी जा रही है। मीटिंग में मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री ओ.पी. सोनी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल, मुख्य सचिव करन अवतार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव तेजवीर सिंह, मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान के प्रमुख सचिव डी.के. तिवारी, स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल, स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव-कम-एम.डी. पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन मनवेश सिंह सिद्धू और डायरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. अवनीत कौर उपस्थित थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला। ऑस्ट्रेलिया से आए शिक्षाविदों के एक शिष्टमण्डल ने विधानसभा सचिवालय पधार कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस शिष्टमण्डल में स्विनबर्न विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया की प्रति कुलपति प्रो. मोनिका कैनेडी, हैड ऑफ स्ट्रेटजी, प्रो. डेविड मैक कॉल, ऐजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के ग्लोबल हैड राजेश सिंह तथा चीफ ऑफ ऑप्रेशन गैविन डाउलिंग शामिल थे। शिष्टमण्डल के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफैसर डाॅ. शशिकान्त भी शामिल थे। बैठक के दौरान शिष्टमण्डल की मुखिया एवं स्विनबर्न विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति मोनिका कैनेडी ने कहा कि वे भारत तथा हिमाचल प्रदेश में तकनीकि शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्टपीटेलिटी में निवेश करने की इच्छा से हि.प्र. सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने आये हैं। उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष विधानसभा, शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री से इन विषयों पर गहनता से चर्चा करेंगे तथा हि.प्र. में शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्पीटेलिटी के क्षेत्र में कैसे गुणवत्ता ला सकते हैं तथा सहयोग कर सकते हैं, इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी चर्चा कर चुके हैं। इस अवसर पर शिष्टमण्डल को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्पीटेलिटी के क्षेत्र में बहुत उन्नत देश है। उन्होंने कहा कि शिष्टमण्डल के यहां आने से वह बहुत प्रसन्न है तथा शिष्टमण्डल का विधानसभा पधारने पर स्वागत है। उन्होंने कहा कि शिष्टमण्डल जिस उद्देश्य से यहां आया है उसमें हम सब मिलकर क्या प्रयास कर सकते हैं करने की कोशिश करेंगे तथा हि.प्र. में भी ऑस्ट्रेलिया जैसी तकनीकि शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्पीटेलिटी की सुविधा मिले, विस्तारिकरण हो इस दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। उसके पश्चात शिष्टमण्डल ने सदन में विधानसभा की कार्यवाही देखी तथा यहां पर स्थापित ई- विधान प्रणाली की भरपूर प्रशंसा की।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

गुरुग्राम। इटली से आए पर्यटकों के दल में शामिल कोरानोवायरस से संक्रमित पाए गए लोगों को हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पर्यटकों के इस दल ने राजस्थान से नई दिल्ली पहुंचने के पहले कम से कम तीन राज्यों की यात्रा की। अस्पताल ने बुधवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि मेदांता को सरकार की ओर से विशेष अनुरोध के तहत कोविड-19 के 14 संदिग्ध भेजे गए हैं। इन मरीजों को एक अलग तल पर आइसोलेट करके रखा गया है। इनका बाकी पूरे अस्पताल से कोई संपर्क नहीं है। वहां एक अलग समर्पित मेडिकल टीम है जो पूरी तरह सुरक्षा उपाय अपनाकर मरीजों की देखभाल कर रही है। उन्होंने कहा, इस तल पर उपयोग होने वाले सभी सामान भी यहीं आइसोलेट करके रखे गए हैं, ताकि इनके स्पर्श से भी बीमारी कहीं और न फैले। बाकी अस्पताल का संचालन सामान्य है और अन्य मरीजों, आगुंतकों और कर्मचारियों को कोई खतरा नहीं है। पता चला है कि इस समूह ने हरियाणा के हिसार, उत्तर प्रदेश के आगरा और राजस्थान की राजधानी के कुछ हिस्सों में यात्रा की थी। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बुधवार को कहा कि, करीब 215 लोग इटली के इस 23 सदस्यीय पर्यटकों के समूह के संपर्क में आए हैं, जिन्होंने 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 6 जिलों का दौरा किया था।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव सुरेश भैयाजी जोशी ने कहा है कि देवेंद्र फड़णवीस के नाम के आगे नेता विपक्ष का तमगा ज्यादा दिनों तक नहीं लगा रहेगा। जोशी ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में उनकी पहचान एक सीमित अवधि के लिए ही है। जोशी ने कहा कि विपक्ष का नेता या बहुत लंबे समय तक पूर्व मुख्यमंत्री बने रहना उनकी किस्मत में नहीं है। ये दोनों ही छोटी अवधि के हैं, राजनीतिक उतार-चढ़ाव लोकतंत्र का एक हिस्सा हैं। शुक्रवार को नागपुर शहर में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने यह टिप्पणी की, जहां भाजपा के नेता प्रतिपक्ष फड़णवीस और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस दौरान लोगों ने खूब तालियां भी बजाईं। आरएसएस नेता ने कहा कि अपनी तमाम खामियों के बावजूद, लोकतंत्र अभी भी देश के लिए सबसे अच्छा शासन है, लेकिन अफसोस है कि संविधान से अधिकार पाने के बावजूद लोग अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा, लोकतंत्र में सरकारें होती हैं जो आती हैं और चली जाती हैं। सरकार बहुत बड़ी ताकत के साथ निहित होती है, जो समाज द्वारा बनाई जाती है। दुनियाभर में लोकतांत्रिक रूप में शासन की खामियां कम से कम हैं और यह सबसे आदर्श प्रणाली है। जोशी ने कहा कि लोकतंत्र के लिए सफलता प्राप्त करने के लिए आम जनता को जागृत होने की जरूरत है, क्योंकि लोकतंत्र की वास्तविक ताकत उनमें ही निहित है। फड़णवीस पर जोशी की टिप्पणी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, क्योंकि वे सत्तारूढ़ शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की महा विकास अघाड़ी सरकार में राजनीतिक उथल-पुथल का संकेत दे रहे हैं। पिछले साल महाराष्ट्र में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना वाले गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला था, लेकिन इसके बावजूद भाजपा सरकार नहीं बना सकी थी। मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दलों में लंबे समय तक तकरार चलने के बाद अंत में गठबंधन टूट गया। 288 सदस्यीय विधानसभा में 105 सीटें जीतने के बावजूद भाजपा को विपक्ष में बैठना पड़ा और शिवसेना ने राकांपा और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बना ली।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला। हिमाचल प्रदेश तेरहवीं विधानसभा का बजट सत्र दिनांक 25 फरवरी से आरम्भ होगा। इसमें कुल 22 बैठकें होगी। पत्रकार दीर्घा समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज ने कहा कि 26 फरवरी, 2020 को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि 6 मार्च, 2020 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2020-2021 प्रस्तुत करेंगे। तदोपरान्त 5 दिन (दिनांक 9 मार्च से 14 मार्च, 2020 तक) बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2020-2021 पर चर्चा होगी एवं दिनांक 15 मार्च से 22 मार्च तक ब्रेक (Recess) होगी जिसमें सदन की समितियां बजट अनुमान वित्तीय वर्ष 2020- 2021 की संवीक्षा करेंगी। हंस राज ने कहा कि 26 फरवरी को अध्यक्ष के चुनाव के बाद अनुपूरक बजट तथा 27 फरवरी को चर्चा होगी। दिनांक 23 मार्च, 2020 से 27 मार्च, 2020 तक बजट अनुमान की मांगों पर 4 दिन चर्चा एवं मतदान होगा एवं दिनाक 27 मार्च, 2020 को विनियोग विधेयक पुर:विस्थापित एवं पारित किया जाएगा। इस सत्र में दो बैठकें दिनांक 5.03.2020 व 26.03.2020 गैर सरकारी सदस्य कार्य हेतु निर्धारित की गई है। इस सत्र में अभी तक सदस्यों से 775 प्रश्नों की सूचनांए प्राप्त हुई है, जिसमें 612 तांराकित प्रश्नों, तथा 163 अतांराकित प्रश्नों की सूचनाएं प्राप्त हुई है। इनमें से अधिकतर प्रश्न नियमानुसार सरकार को कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिये गये है। प्रश्नों से सम्बन्धित जो सूचनाएं माननीय सदस्यों से प्राप्त हुई है वह मुख्यत: सड़कों की दयनीय स्थिति, स्वीकृत सड़कों की DPR's, प्रदेश में स्कूलों, महाविद्यालय, स्वास्थ्य संस्थानों इत्यादि का उन्नयन एवं विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की पद्पूर्ति, पर्यटन, उद्यान, पेयजल की आपूर्ति, सौर ऊर्जा तथा परिवहन व्यवस्था, इन्वेस्टर मीट, रेल लाईन का विस्तारीकरण, मिनी सचिवालय इत्यादि पर अधारित है। माननीय सदस्यों ने अपने- अपने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मुख्य मुद्दों को भी प्रश्नों के माध्यम से उजागर किया है। इस अवसर पर विधानसभा के सचिव यशपाल शर्मा, निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, हरबंस सिंह ब्रेस्कॉन, संयुक्त सचिव (प्रशासन) हिमाचल प्रदेश विधानसभा रमेश शर्मा, संयुक्त निदेशक, सूचना एवं लोक संर्पक विभाग, प्रदीप कंवर तथा उपनिदेशक (लोक सम्पर्क एवं अतिथ्य) हिमाचल प्रदेश विधानसभा हरदयाल भारद्वाज उपस्थित थे।    साभार-khaskhabar.com

Read More

छिंदवाड़ा। पिछले साल 14 फरवरी को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में नापाक हरकत को अंजाम दिया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में 12 दिन बाद ही भारत ने पलटवार करते हुए बालाकोट में एअर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे। हालांकि विपक्षी दल तब से ही पुलवामा को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। वे लगातार इसके सबूत मांग रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है। वे गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे और मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पाकिस्तान की बात करते है। इन्हें ध्यान नहीं कि इंदिराजी की सरकार के समय 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने समर्पण किया था। ये उसकी बात नहीं करते, ये राष्ट्रवाद की बात करते हैं। इन्होंने कौनसी सर्जिकल स्ट्राइक की, कब की, देश को खुलकर बताइए। कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे श्रेय की राजनीति करते हैं और उनका मुंह बहुत चलता है। कमलनाथ ने इससे पहले सागर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर होता है। मोदीजी ध्यान मोडऩे के लिए कभी राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान की बात करेंगे लेकिन नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे। कमलनाथ इससे पहले भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर मोदी को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस के दोषी लगातार फांसी से बचाने के नए पैंतरे अपनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। कोर्ट में दोषी विनय शर्मा की ओर से उसके वकील एपी सिंह ने याचिका दाखिल की है। याचिका में विनय की मानसिक स्थिति को खराब बताते हुए उसका इलाज कराने की मांग की गई है। वकील एपी सिंह ने अपनी अर्जी में बताया है कि विनय शर्मा चोट लगने के बाद अपनी मां तक को नहीं पहचान पा रहा है। वकील की तरफ से कहा गया है कि उसे गंभीर मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया हो सकती है, ऐसे में उसका मेडिकल चेक अप करवा कर उसकी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल हो। इस याचिका पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल को निर्देश देते हुए कहा कि दोषी विनय का ट्रीटमेंट कराया जाए, कोर्ट ने तिहाड़ जेल को निर्देश दिए है कि वो दोषी विनय शर्मा का इलाज कराए। कोर्ट ने कहा है कि शनिवार को इस मामले में दोबारा सुनवाई करेंगे। आपको बताते जाए कि 16 फरवरी को विनय ने तिहाड़ जेल में अपना सिर दीवार पर मार दिया था। इस कारण वह चोटिल हो गया था। हालांकि, उसको मामूली चोट आई थी। पिछले हफ्ते तक विनय ने एपी सिंह को बदलने की बात कही थी और आज खुद एपी सिंह ने ही पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी लगाई है। 3 मार्च को होने वाली फांसी की सजा को टालने के लिए लगातार दोषी और उनके वकील नए-नए हथकंडे अपनाने में लगे हुए हैं।    साभार-khaskhabar.com

Read More

चंडीगढ़। राजस्थान के राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता अधीन राजस्थान के सीनियर अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार यहां चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में पंजाब के राजस्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के साथ मुलाकात की। मीटिंग सम्बन्धी जानकारी देते हुए कांगड़ ने बताया कि राजस्थानी प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे का उद्देश्य मुख्यमंत्री पंजाब, कैप्टन अमरिन्दर सिंह के योग्य नेतृत्व अधीन पंजाब के राजस्व विभाग द्वारा अपनाई गई उत्तम कार्य प्रणाली को राजस्थान में लागू करके राजस्व विभाग के कामकाज को और सुचारू बनाना है। राजस्थान और पंजाब के राजस्व मंत्रियों की औपचारिक मीटिंग के बाद दोनों राज्यों के राजस्व विभाग के अधिकारियों ने विस्तृत विचार चर्चा की। इस दौरान पंजाब में राजस्व विभाग के रेवेन्यू एक्ट, नियमों और प्रशासनिक व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर राजस्थान के अधिकारियों द्वारा पंजाब राज्य की ज़मीनी मलकीयत सम्बन्धी तैयार की गई जमाबन्दी प्रणाली में गहरी रूचि दिखाई, जिसके स्वरूप पंजाब में हरित क्रांति आई। पंजाब द्वारा ज़मीनी रिकॉर्ड के कम्प्यूटरीकरण की पहलकदमी से राजस्थानी प्रतिनिधिमंडल बहुत प्रभावित हुआ और पंजाब में राजस्व रिकाॅर्ड की देख-रेख और अपडेशन को विस्तार से समझा। मीटिंग में अन्यों के अलावा विशेष मुख्य सचिव (राजस्व) पंजाब, केबीएस सिद्धू, अतिरिक्त सचिव राजस्व पंजाब, कैप्टन करनैल सिंह से राजस्थान प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारी एल.आर. गुग्गरवाल और राकेश शर्मा शामिल थे।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह शख्स दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया है। जामिया में सीएए प्रदर्शनकारियों पर हुई फायरिंग के बाद बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ जो नाटक चल रहा है, अब किस मुंह से उठेंगे वो नहीं समझ आ रहा, क्योंकि 8 तारीख नजदीक आ रही है। जिस वजह से वो लोग बैठे थे उनको वो मकसद भी पलटता हुआ नजर आ रहा है, तो उठने का बहाना चाहिए। गुरुवार को तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स गोपाल है और वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। आरोपी शख्स जो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को रामभक्त गोपाल लिखता है। गोली चलाने वाला गोपाल जामिया का स्टूडेंट नहीं है। फायरिंग से पहले गोपाल कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था। इससे पहले उसने अपने एक पोस्ट में लिखा था, 'शाहीन बाग, खेल खत्म हो गया, फिलहाल, गोपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था। पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि जन मंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के एकीकरण की संभावनाएं तलाश की जाएंगी, ताकि जन समस्याओं के समाधान की प्रणाली को अधिक कारगर और परिणाम उन्मुख बनाया जा सके। वह आज यहां मुख्यमंत्री हेल्पलाईन की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेशभर में आयोजित जन मंच से प्राप्त सभी शिकायतों को मुख्यमंत्री हेल्पलाईन को स्थानांतरित किया जाएगा, ताकि इनकी प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके और शिकायतों का शीघ्र समाधान हो सके। वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय को प्राप्त हो रही सभी शिकायतों को मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर दर्शाया जा रहा है और इनका शीघ्र निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन को और प्रभावकारी बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही एक कमांड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री डैशबोर्ड को भी शीघ्र स्थापित किया जाएगा और इसे अधिक प्रभावपूर्ण बनाने के लिए गुजरात के माॅडल के अध्ययन के लिए अधिकारियों का एक दल गुजरात का दौरा करेगा। यह सेवा प्रदेश के लोगों की समस्याओं के तीव्र समाधान के लिए एक वरदान साबित होगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के आरम्भ होने से वह स्वयं विभिन्न शिकायतों और समस्याओं तथा उनके समाधान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री हेल्पलाईन पर आने वाली सभी शिकायतों के समाधान को शीर्ष प्राथमिकता देने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा से कार्य करें। इस मामले में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और चूककर्ता के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान से जुड़ी सकारात्मक कहानियाें को विशिष्ट रूप से दर्शाया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोगों को अपने विभिन्न विषयों के समाधान के लिए इस मंच का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके स्तर पर समस्याओं का निवारण निर्धारित समय में किया जाए, ताकि शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की पूर्ण संतुष्टि के उपरांत ही शिकायतों और समस्याओं पर कार्रवाई बंद की जानी चाहिए और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि के बिना कार्रवाई बंद करने के मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने विभिन्न विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा, ताकि शिकायतों का उचित एवं समयबद्ध निपटारा हो सके। उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए प्रक्रिया के सरलीकरण पर भी बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह स्वयं मुख्यमंत्री हेल्पलाईन की प्रगति की नियमित निगरानी करेंगे और समय-समय पर शिकायतकर्ताओं से भी बातचीत करेंगे, ताकि उनकी संतुष्टि के स्तर के बारे में पता चल सके। प्रधान सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी जेसी शर्मा ने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि अभी तक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन 1100 पर 205111 काॅल्स प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 50887 शिकायतें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बीते चार महीनों की अवधि में इनमें से 44210 शिकायतों का समाधान कर लिया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि हेल्पलाइन को और प्रभावकारी बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। निदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चन्द ठाकुर ने इस अवसर पर एक प्रस्तुति दी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी धीमान, प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय कुमार, सचिव डाॅ. आर एन बत्ता, निदेशक पर्यटन यूनुस, विशेष सचिव हेमराज बैरवा एवं आबिद हुसैन सादिक, निदेशक शहरी विकास आरके गौतम, राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के महाप्रबंधक जेपी काल्टा, निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. अजय गुप्ता, निदेशक चिकित्सा शिक्षा रवि शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।  साभार-khaskhabar.com

Read More

जयपुर। राजस्थान की 15 वीं विधानसभा का चौथा सत्र आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। सत्र का प्रारंभ राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण के साथ होगा। यह सत्र शॉर्ट नोटिस पर बुलाया गया है। इसमें न ताे प्रश्नकाल होगा, नहीं शून्य काल होगा।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More