देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreशिमला। ऑस्ट्रेलिया से आए शिक्षाविदों के एक शिष्टमण्डल ने विधानसभा सचिवालय पधार कर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस शिष्टमण्डल में स्विनबर्न विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया की प्रति कुलपति प्रो. मोनिका कैनेडी, हैड ऑफ स्ट्रेटजी, प्रो. डेविड मैक कॉल, ऐजुकेशन सेंटर ऑफ ऑस्ट्रेलिया के ग्लोबल हैड राजेश सिंह तथा चीफ ऑफ ऑप्रेशन गैविन डाउलिंग शामिल थे। शिष्टमण्डल के साथ हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के प्रोफैसर डाॅ. शशिकान्त भी शामिल थे।
बैठक के दौरान शिष्टमण्डल की मुखिया एवं स्विनबर्न विश्वविद्यालय की प्रति कुलपति मोनिका कैनेडी ने कहा कि वे भारत तथा हिमाचल प्रदेश में तकनीकि शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्टपीटेलिटी में निवेश करने की इच्छा से हि.प्र. सरकार के प्रतिनिधियों से मिलने आये हैं। उन्होंने कहा कि वे अध्यक्ष विधानसभा, शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री से इन विषयों पर गहनता से चर्चा करेंगे तथा हि.प्र. में शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्पीटेलिटी के क्षेत्र में कैसे गुणवत्ता ला सकते हैं तथा सहयोग कर सकते हैं, इस पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भी चर्चा कर चुके हैं। इस अवसर पर शिष्टमण्डल को सम्बोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्पीटेलिटी के क्षेत्र में बहुत उन्नत देश है। उन्होंने कहा कि शिष्टमण्डल के यहां आने से वह बहुत प्रसन्न है तथा शिष्टमण्डल का विधानसभा पधारने पर स्वागत है। उन्होंने कहा कि शिष्टमण्डल जिस उद्देश्य से यहां आया है उसमें हम सब मिलकर क्या प्रयास कर सकते हैं करने की कोशिश करेंगे तथा हि.प्र. में भी ऑस्ट्रेलिया जैसी तकनीकि शिक्षा, पर्यटन तथा हॉस्पीटेलिटी की सुविधा मिले, विस्तारिकरण हो इस दिशा में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। उसके पश्चात शिष्टमण्डल ने सदन में विधानसभा की कार्यवाही देखी तथा यहां पर स्थापित ई- विधान प्रणाली की भरपूर प्रशंसा की।
साभार-khaskhabar.com












