BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक जयपुर पहुंचे, CM गहलोत ने ज्योतिरादित्य के लिए ये कहा

जयपुर। मध्यप्रदेश के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आती नजर आ रही है। वहीं मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक आज जयपुर एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। उनकाे लेने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पहुंचे हैं। इंडिगो चार्टर विमान से ये 95 विधायक जयपुर आए हैं। इन विधायकों को बसों में बैठाकर जयपुर दिल्ली रोड स्थित ब्यूना विस्टा रिसोर्ट में ले जाएंगे। वहां पर कांग्रेस विधायकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। वहीं दो-तीन और होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है। आपको बताते जाए कि इस रिसोर्ट में महाराष्ट्र के कांग्रेस विधायकों को भी ठहराया गया था।

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत हवाई अड्‌डे पर पहुंचने पर कहा कि ऐसे मौकापरस्तों को बहुत पहले ही पार्टी छोड़ देनी चाहिए थी। कांग्रेस पार्टी ने 18 साल तक उनको बहुत कुछ दिया। मौका आने पर मौकापरस्ती दिखाई है। लोग उन्हें अच्छे से सीख देंगे।

 

मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर में दिल्ली रोड स्थित ब्यूना विस्टा रिसोर्ट में मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायकों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 42 कमरों को बुक कर दिया गया है। इस रिसोर्ट में 52 कमरे हैं। लेकिन एक कार्यक्रम के बाद बाकी के 10 कमरे भी कांग्रेस विधायकों को दे दिए जाएंगे।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More