BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

CM कमलनाथ ने मोदी सरकार से पूछा, देश को बताए कब और कौनसी सर्जिकल स्ट्राइक की

छिंदवाड़ा। पिछले साल 14 फरवरी को पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में नापाक हरकत को अंजाम दिया था, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में 12 दिन बाद ही भारत ने पलटवार करते हुए बालाकोट में एअर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद कर दिए थे। हालांकि विपक्षी दल तब से ही पुलवामा को लेकर सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

वे लगातार इसके सबूत मांग रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निशाना साधा है। वे गुरुवार को छिंदवाड़ा पहुंचे और मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वे पाकिस्तान की बात करते है। इन्हें ध्यान नहीं कि इंदिराजी की सरकार के समय 90 हजार पाकिस्तानी जवानों ने समर्पण किया था।

ये उसकी बात नहीं करते, ये राष्ट्रवाद की बात करते हैं। इन्होंने कौनसी सर्जिकल स्ट्राइक की, कब की, देश को खुलकर बताइए। कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोलते हुए कहा कि वे श्रेय की राजनीति करते हैं और उनका मुंह बहुत चलता है। कमलनाथ ने इससे पहले सागर जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुंह चलाने और देश चलाने में बहुत अंतर होता है। मोदीजी ध्यान मोडऩे के लिए कभी राष्ट्रवाद की बात करेंगे, कभी पाकिस्तान की बात करेंगे लेकिन नौजवानों और किसानों की बात नहीं करेंगे। कमलनाथ इससे पहले भी बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था सहित कई मुद्दों को लेकर मोदी को कठघरे में खड़ा कर चुके हैं।

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More