BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : दिल्ली हिंसा पर टिप्पणी को लेकर जावेद अख्तर के खिलाफ शिकायत दर्ज

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय की एक अदालत में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ दिल्ली दंगे के मद्देनजर एक टिप्पणी को लेकर परिवाद पत्र दाखिल किया गया है। बेगूसराय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार की अदालत में बुधवार को स्थानीय वकील अमित कुमार ने परिवाद पत्र दाखिल किया है।

परिवाद पत्र में अख्तर के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 ए, 153 ए और 153 बी के तहत शिकायत दर्ज की गई है। परिवाद पत्र में दिल्ली में हुए दंगे को लेकर मीडिया में अख्तर की एक टिप्पणी को लेकर आई खबर को आधार बनाया गया है। अमित ने बताया कि इस शिकायत के आधार पर इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी।

उन्होंने कहा कि अख्तर ने ट्वीट कर कहा था कि दिल्ली में कई लोग मारे गए, घर फूंके गए, दुकान लूट ली गई पर पुलिस सिर्फ एक घर को सील कर मालिक को खोज रही है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस को सलाम। अमित ने कहा है कि इस बयान को पढऩे के बाद स्पष्ट है कि अख्तर हिंदुस्तान को जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं।


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More