BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोविड-19 से संक्रमित इटली के 14 नागरिक गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती

गुरुग्राम। इटली से आए पर्यटकों के दल में शामिल कोरानोवायरस से संक्रमित पाए गए लोगों को हरियाणा में गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पर्यटकों के इस दल ने राजस्थान से नई दिल्ली पहुंचने के पहले कम से कम तीन राज्यों की यात्रा की। अस्पताल ने बुधवार देर रात एक बयान जारी कर कहा कि मेदांता को सरकार की ओर से विशेष अनुरोध के तहत कोविड-19 के 14 संदिग्ध भेजे गए हैं। इन मरीजों को एक अलग तल पर आइसोलेट करके रखा गया है।

इनका बाकी पूरे अस्पताल से कोई संपर्क नहीं है। वहां एक अलग समर्पित मेडिकल टीम है जो पूरी तरह सुरक्षा उपाय अपनाकर मरीजों की देखभाल कर रही है। उन्होंने कहा, इस तल पर उपयोग होने वाले सभी सामान भी यहीं आइसोलेट करके रखे गए हैं, ताकि इनके स्पर्श से भी बीमारी कहीं और न फैले। बाकी अस्पताल का संचालन सामान्य है और अन्य मरीजों, आगुंतकों और कर्मचारियों को कोई खतरा नहीं है।

पता चला है कि इस समूह ने हरियाणा के हिसार, उत्तर प्रदेश के आगरा और राजस्थान की राजधानी के कुछ हिस्सों में यात्रा की थी। राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बुधवार को कहा कि, करीब 215 लोग इटली के इस 23 सदस्यीय पर्यटकों के समूह के संपर्क में आए हैं, जिन्होंने 21 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 6 जिलों का दौरा किया था।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More