BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मध्य प्रदेश के हालात पर बराबर नजर, राजभवन पहुंचकर करूंगा फैसला : लालजी टंडन

लखनऊ। कमलनाथ सरकार पर छाए संकट के बादल के बीच मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने बुधवार को कहा है कि वे स्थिति पर बराबर नजर रखे हुए हैं और राजभवन पहुंचने के बाद ही कोई फैसला करेंगे। लालजी टंडन होली मनाने लखनऊ आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि वे मध्य प्रदेश में जारी घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं।

इन हालात में उन्हें जो फैसला करना होगा वे राजभवन पहुंचकर करेंगे। टंडन ने कहा, अभी मैं यहां दर्शक हूं, जब तक कि मैं वहां जाता नहीं हूं। जो पत्र आए हैं, लोगों ने शिकायतें की होंगी तो वे सारी चीजें देखने के बाद ही कोई टिप्पणी कर सकता हूं। अभी मैं होली में सब से मिलने घर पर बैठा हूं।

क्या वे मध्य प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक सूरतेहाल के मद्देनजर सत्तारूढ़ कांग्रेस तथा दावा करने वाली अन्य पार्टी को बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित करेंगे? टंडन ने कहा कि अभी वे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद 22 अन्य पार्टी विधायकों ने भी त्यागपत्र दे दिया है। इससे प्रदेश की कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More