देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने आईएसआईएस के दो संदिग्ध लोगों महिला पुरुष को गिरफ्तारी में लिया है। दिल्ली पुलिस की और से डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाह ने बताया कि ओखला के जामिया नगर से एक कपल को दबोचा गया है। इनका नाम जहानजेब सामी और हिना बशीर बेग है। दोनों के कुछ लिंक आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से बताए जा रहे हैं। कपल सीएए के खिलाफ प्रदर्शनों को भी भड़काने का काम कर रहा था।
पुलिस ने दोनों के पास से संवेदनशील सामग्री बरामद की है। दिल्ली पुलिस की ओर से आए बयान के अनुसार दोनों संदिग्ध राजधानी में आत्मघाती हमला करने की फिराक में थे।
साभार-khaskhabar.com












