BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की पैलानी तहसील की खप्टिहाकलां गांव की गौशाला में कथित तौर पर भूख और ठंड से 25 गायें मृत मिली हैं। यह खुलासा रविवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के निरीक्षण में हुआ है। पैलानी तहसील के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मंसूर अहमद ने सोमवार को बताया कि उन्होंने रविवार को खप्टिहाकलां गांव में एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया, जिसमें प्रथम दृष्ट्या भूख और ठंड से दो दिन के भीतर 25 गायों की मौत की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया, गौशाला में सभी मृत गायों के शव पड़े थे, जिन्हें कुत्ते नोंचकर खा रहे थे। करीब एक दर्जन गायें बीमार हैं, जिनका इलाज भी नहीं किया जा रहा है। गायों को खाने के लिए सिर्फ सूखा पुआल दिया गया था और ठंड से बचाव के भी कोई इंतजाम नहीं हैं। एसडीएम अहमद ने बताया कि यह पशु आश्रय केंद्र (गौशाला) एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) को ठेके पर दिया गया है, जहां रजिस्टर में 649 गायों का पंजीयन है। लेकिन ठंड से बचाव के लिए जो टिनशेड बना है, उसमें सिर्फ 200 गायें ही सिर छिपा सकती हैं। बकौल एसडीएम, गौशाला संचालक अनिल शर्मा को बुलाकर फटकार लगाई गई है और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। एसडीएम ने यह भी बताया कि वे अपनी निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को सौंपेंगे।  साभार-khaskhabar.com    

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष यादव ने एनपीआर को लेकर कहा कि हम एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वाले तय नहीं कर सकते हैं कि हम भारतीय हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि एनपीआर नहीं देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। आपको बताते जाए कि समाजवादी पार्टी लगातार सीएए, एनआरसी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रही है।  साभार-khaskhabar.com   लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा सरकार पर हमला बोला है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष यादव ने एनपीआर को लेकर कहा कि हम एनपीआर का फॉर्म नहीं भरेंगे। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी वाले तय नहीं कर सकते हैं कि हम भारतीय हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि एनपीआर नहीं देश के युवाओं को रोजगार चाहिए। आपको बताते जाए कि समाजवादी पार्टी लगातार सीएए, एनआरसी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रही है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ। मेरठ एसपी सिटी के बयान पर राजनीतिक सियासत तेज हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा के केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मामले में एसपी पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने एसपी के बचाव में उतर आए हैं। विपक्षी पार्टियों ने एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। मुख्तार अब्बास नकवी ने मेरठ के एसपी सिटी के विवादास्पद बयान पर कहा कि "अगर किसी पुलिसकर्मी ने ऐसा किया है, तो उसपर कार्रवाई होनी चाहिए। इस बात की जांच होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों का काम शांति बहाल करना होता है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ के एसपी सिटी का बचाव करते हुए कहा कि एसपी का बयान गलत नहीं था। उन्होंने (एसपी सिटी ने) सभी मुसलमानों के लिए यह नहीं कहा, लेकिन शायद जो लोग पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे, उन्होंने पथराव किया। ऐसी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के लिए एसपी शहर का बयान गलत नहीं है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। राजस्थान में हाड़कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। प्रदेश के पांच शहर माइनस से नीचे हैं और 12 शहर पांच डिग्री से कम पर हैं। मौसम विभाग ने राजस्थान में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे प्रदेशवासी अलाव का सहारा ले रहे हैं। जयपुर में रविवार सुबह धूप खिलने से ठंड से राहत मिली है। भरतपुर में सर्दी से एक ही दिन में तीन लोगों की मौत हो गई है। सैंथरा गांव में किसान रमेश, बयाना के खोहरा में पूरन और फरसो गांव में हरिसिंह ने दम तोड़ दिया। बीती रात फतेहपुर में -4, सीकर में -1.0 के अलावा जोबनेर, माउंटआबू और किशनगढ़ रेनवाल में -1.5 डिग्री पारा रहा। फतेहपुर में पिछली तीन रातों से तापमान माइनस में है। जयपुर के पास शाहपुरा के मेड क्षेत्र में पाला पड़ने से टमाटर की फसल बर्बाद हो गई। मटर की फसल को भी नुकसान हुआ है। सर्दी में अलवर और चूरू भी पीछे नहीं है। अलवर में पारा 0.2 तो चूरू में 1.1 डिग्री हो गया है। बीती रात जयपुर में पारा चार डिग्री से लुढ़क कर 3.4, पिलानी में 0.6 से 0.4, डिग्री पर चला गया है। गंगानगर में पारा मामूली बढ़त के साथ 1.4 से 2.1, अजमेर में 4.0 से बढ़कर 4.5 डिग्री पर आ गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया शनिवार को को कोटा के जेके लोन हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां पिछले एक माह में 77 बच्चों की मौत व 48 घंटे में 10 बच्चों की मौत हुई है, वहां पहुंचकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. पूनिया ने अस्पताल का दौरा किया और चिकित्सक, नर्सिंग कर्मियों व मरीजों के परिजनों से इस संबंध में बातचीत कर जानकारी प्राप्त की। भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से इस पूरे घटना क्रम के बारे में विस्तार से चर्चा कर तथ्यात्मक जानकारी प्राप्त की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने बच्चों की मौत को दुखद एवं पीड़ादायक बताया और कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत पैदल मार्च निकालने में बहुत व्यस्त हैं। पैदल मार्च से थोड़ी फुर्सत मिल जाती है, तो दिल्ली दरबार में उनके लिए हाजिरी मस्ट है। उनको प्रदेश की जनता की कोई चिंता नहीं है। सरकार सड़क पर आने के अलावा दूसरा कोई काम नहीं कर रही, इसीलिए यह मौतों का आंकड़ा बढ़ गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चिंता होती तो वह इसे कम कर सकते या मौतों का सिलसिला रोक सकते थे। डाॅ. पूनिया ने कहा कि सभी के लिए चौंकाने वाली वह आश्चर्यजनक बात है कि सरकार के किसी नुमाइंदे ने इस घटना पर विजिट भी नहीं की। सरकार का अभी एक साल पूरा होने पर दावा किया गया कि जन घोषणा पत्र में अच्छी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे। यह सिर्फ कागजों में ही दर्ज है, जबकि धरातल पर तो प्रदेश की पूरी स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल एक अधिकारी को भेज कर अपने काम की इतिश्री पूरी कर ली। अभी तक जो तथ्य मुझे यहां आने से ध्यान में आए हैं, उस पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होनी चाहिए, ताकि एक-एक बिंदु पर विचार करके प्रतिपक्ष के नाते हम सरकार को जगाने का काम करें। इस संबंध में हमने तय किया है कि इस मामले की पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट सामने आनी चाहिए। इसलिए पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़ और कालीचरण सराफ को इस मामले की जांच सौंपी जा रही है और इनके साथ कुछ विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जो एक-एक बिंदुवार जानकारी करके वह रिपोर्ट देंगे। डाॅ. पूनिया ने कहा कि मैं महामहिम राज्यपाल से भी गुजारिश करूंगा कि ऐसे संवेदनशील मामले में हस्तक्षेप करें और सरकार को पाबंद करें। मेरा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भी आग्रह है कि केवल बयानों व कागजों और विज्ञापनों में ही सरकार के कामकाज का बखान ना करें, बल्कि हकीकत में भी हो। सरकार को चाहिए की कोटा संभाग का इतना बड़ा अस्पताल है, उसकी दशा सुधारने का काम करें। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को बताया शर्मनाक: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का यह बयान की अस्पतालों में तो बच्चों की मौतें होती रहती है, ये बयान किसी भी प्रदेश के मुखिया को देना, शोभा नहीं देता है और यह बयान बहुत ही शर्मनाक है। डाॅ. पूनिया ने कहा कि जनता व दूसरों के बच्चों की मौत पर इस तरह का बयान वाकई निंदनीय है। जिन माता-पिता ने अपने बच्चे खोए हैं, उन पर मुख्यमंत्री का यह वक्तव्य किस तरह का असर करेगा और कितनी पीड़ा देगा। यह राजस्थान की आम जनता इस सरकार का भविष्य तय कर सकती है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में चलने वाली भाजपा सरकार के दो वर्ष प्रगतिशील एवं उपलब्धियों से पूर्ण रहे उन्होंने कहा कि प्रदेश में जरूरतमंदों का सहारा बनी अनेक स्वास्थ्य योजनाएं, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार का प्रदर्शन अद्भुत रहा। सतपाल सत्ती ने कहा आयुष्मान भारत योजना में कवर न होने वाले परिवारों के लिए ‘हिमकेयर’ योजना आरंभ की गई। योजना के तहत आयुष्मान भारत योजना की तर्ज पर प्रति परिवार 5 लाख रुपए के निःशुल्क इलाज का प्रावधान किया गया है, हिमकेयर के तहत 5 लाख 50 हजार परिवार पंजीकृत हुए हैं। प्रथम जनवरी, 2020 से हिम केयर के नए कार्ड भी बनेंगे। उन्होंने बताया कि हिम केयर योजना का लाभ उठाने के लिए 201 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है, जिसमें से 51 अस्पताल निजी क्षेत्रों में हैं। उन्होंने बताया हिम केयर योजना के तहत इस वर्ष नवम्बर माह के अंत तक लगभग 43 हजार रोगियों ने लाभ उठाया। उपचार पर 42.35 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च किए गए। सत्ती ने कहा आयुष्मान भारत योजना के तहत भी 3 लाख परिवारों को पंजीकृत किया गया। एक वर्ष के भीतर 35 हजार से भी ज्यादा रोगियों के उपचार पर 33 करोड़ 16 लाख रुपए खर्च किए गए, 523 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं 354 स्वास्थ्य उपकेंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में परिवर्तित करने की योजना आरंभ। इस योजना से चिकित्सा की सभी मूलभूत सुविधाएं इन वेलनेस केंद्रों में उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा कोष गठित किया गया है। इस कोष में से 192 लाभार्थियों को चार करोड़ से भी अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कैंसर, अधरंग, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, थेलेसेमिया तथा पार्किन्सन जैसी गभीर बीमारियां से पीड़ित लोगों को निरन्तर देखभाल की आवश्यकता को देखते हुए ऐसे परिवारों को कुछ राहत पहुंचाने के लिए आर्थिक ऐसे मरीजों की देखभाल के लिए ‘सहारा योजना’ आरम्भ की गई। इस योजना के तहत प्रत्येक रोगी को 2,000 रुपए प्रतिमाह की सहायता प्रदान करने का प्रावधन किया गया। इस वर्ष इस योजना के लिए 10 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। सत्ती ने बताया स्वास्थ्य क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य में सहभागिता योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत खोले जाने वाले निजी बहु विशेषज्ञ अस्पतालों के लिए दो करोड़ रुपए के निवेश पर 25 प्रतिशत पूंजीगत उपदान देने का प्रावधन किया गया है, जबकि डेढ़ करोड़ रुपए ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज उपदान 3 वर्ष के लिए दिए जाने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में सभी सरकारी अस्पतालों में ग्रामीण स्तर तक लोगों को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाने पर 80 करोड़ रुपए खर्च किए गए। आई.जी.एम.सी. शिमला, टांडा मेडिकल कॉलेज तथा नेरचौक मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े अस्पतालों में 330 दवाइयां 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं व उनकी माताओं को ‘‘नव आगंतुक किट’’ उपलब्ध करवाने के लिए अटल आशीर्वाद योजना आरंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत लगभग 1500 रुपए मूल्य की शिशुओं के लिए उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। एक वर्ष के भीतर इस योजना के तहत प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अध्किरियों को 77,000 से भी ज्यादा किट वितरण के लिए उपलब्ध करवाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा किशोरावस्था में लड़कियों की व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए छठी से 12वीं कक्षा तक की सभी छात्राओं को सैनिटरी नैपकिन एक रुपए प्रति पैकेट की दर से उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, जिसके लिए 4 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है। अब तक 8,79,634 सेनिटेरी नेपकिन पैकेट वितरित किए गए। प्रदेश में 108 बाइक एंबुलेंस सेवा आरंभ की गई। यह सेवा आरंभ करने वाला हिमाचल प्रदेश उत्तरी भारत का पहला राज्य है। प्रदेश में दो नए स्वास्थ्य उप केंद्र, पांच स्वास्थ्य केंद्र खोले तथा एक स्वास्थ्य उपकेंद्र को स्तरोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्तरोन्नत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्तरोन्नत कर नागरिक अस्पताल बनाया गया। नागरिक अस्पताल आनी की क्षमता को 50 से बढ़ाकर 100 बिस्तर, नागरिक अस्पताल नूरपुर को 135 से 200 बिस्तर, नागरिक अस्पताल थुरल की क्षमता को स्तरोन्नत कर 100 बिस्तर तथा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब की क्षमता को 100 से 150 बिस्तर किया गया। बिलासपुर में एम्स निर्माणाधीन है। ऊना में पी.जी.आई., चंडीगढ़ का सेटेलाइट सेंटर बन रहा है। उन्होंने बताया गत दो वर्षों में 900 से भी ज्यादा डॉक्टरों के पद भरे गए। राष्ट्रीय क्षय रोग निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिमाचल प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। प्रदेश में संस्थागत प्रसव का प्रतिशत 87 से बढ़कर 90 प्रतिशत तक पहुंचा। संस्थागत प्रसव तथा एक वर्ष तक की आयु के बच्चों के निःशुल्क ईलाज पर 20.30 करोड़ रुपए खर्च किए गए। कुल्लू, बिलासपुर, ऊना, हमीरपुर, चम्बा तथा शिमला के जिला अस्पतालों एवं नागरिक चिकित्सालय पालमपुर, नूरपुर तथा पांवटा साहिब में डायलसिस केंद्र खोले गए। इन केंद्रों में डायलसिस की सुविधा गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को निशुल्क प्रदान की जा रही है। इसके अतिरिक्त धर्मशाला, मंडी व सोलन में भी यह सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा जयराम सरकार की इस क्षेत्र में और भी बड़ी उपलब्धियां रही है जिससे हिमाचल के नाम पूरे देश मे एसे सकारात्मक कार्यों के लिए आदर्श बन रहा है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उनके द्वारा भेजी गई लोगों की शिकायतों को निपटारा समयबद्ध तरीके से करें और इस कार्य में किसी भी प्रकार की कौताही सहन नहीं की जाएगी।  

Read More

नागपुर। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश इससे सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। वहां हिंसा में 18 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी लगातार हिंसात्मक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच नागपुर में एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है।  

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के पांचवें चरण की 16 सीटों पर आज वोटिंग जारी हैं। इन 16 सीटों पर कुल 237 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। ये सीटें संथाल परगना क्षेत्र में आती है, जो जेएमएम का मजबूत गढ़ माना जाता है। 2014 में इन 16 सीटों में से जेएमएम ने 6 पर कब्जा जमाया था। वहीं, पांच सीटों पर भाजपा को मिली थी। कांग्रेस ने तीन और जेवीएम ने दो सीटें जीती थीं। झारखंड चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव में आज पांचवें और आखिरी चरण का मतदान है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस महोत्सव में शामिल होकर रिकॉर्ड मतदान करें।  

Read More

अहमदाबाद। नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हिंसक प्रदर्शन के वीडियो अहमदाबाद से सामने आए हैं। वीडियो के अनुसार,प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, लेकिन उपद्रवियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पथराव करना प्रारंभ कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी भागकर छिपने का प्रयास करते रहे लेकिन भीड़ ने चुनचुनकर पत्थर मारने लगे। अहमदाबाद के शाह-ए-आलम इलाके में उपद्रवियों ने जमकर हिंसा कीँ। इसमें डीसीपी, एसीपी, कई इंसपेक्टरों समेत 19 पुलिसवाले जख्मी हुए। एक पुलिसवाले को तो उत्पातियों ने अकेला पाकर बेरहमी से पीटा। हिंसक भीड़ में ही कुछ ऐसे युवा सामने आकर पुलिसकर्मी को बचाया। ईंट और पत्थरों की बरसात के बीच ये युवा पुलिसवालों के ढाल बन गए। पुलिसकर्मी लगातार कहते दिखाई दिए कि आप ऐसा मत कीजिए लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ नहीं सुने। विरोध के नाम पर आतंक की ये तस्वीर सन्न कर देने वाली है। इसके बाद अहमदाबाद-पालनपुर हाइवे को बंद कर दिया गया। तीसरी तस्वीर गुजरात के ही बनासकांठा की है। प्रदर्शनकारी एक गाड़ी को घेर लेते हैं और उसपर टूट पड़ते हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

अजमेर/ जयपुर। अजमेर शरीफ दरगाह दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातंत्र है यही हमारी ताक़त है। किसी भी प्रजातांत्रिक देश मे जनभावना का सम्मान उतना ही अवश्यक है जितना सविधान का सम्मान। सरकार को क़ानून बनाने का अधिकार है और देश की प्रजा को उस का सम्मान करना चाहिए परंतु सरकार की भी यह ज़िम्मेदारी है की जनभावनाओं का सम्मान करे, ऐसा कोई क़ानून ना लाए जिससे जनभावनाएं आहत हो और देश की एकता और सामाजिक भाईचारा धरमभरम हो।

Read More

अमृतसर। श्री गुरू रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक राजासांसी में आईटीसी की तरफ से खोले गए विरासती होटल ‘वैलकम’ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुबारकबाद देते हुए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा "आईटीसी का पंजाब के औद्योगिक विकास में बड़ा योगदान है और अब यह होटल केवल अमृतसर के ही नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन कारोबार को बड़ा बल देगा।" उन्होंने आईटीसी ग्रुप की तरफ से इस पहलकदमी के लिए धन्यवाद करते हुए कहा "पहले ही इनकी तरफ से पंजाब के औद्योगिक विकास में बड़ा योगदान दिया जा रहा है। पहले आईटीसी कपूरथला में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही है और अमृतसर में होटल के बाद होशियारपुर में बड़ा निवेश कर रहे हैं, इसी तरह यह ग्रुप समूचे पंजाब के विकास में योगदान डाल रहा है।"  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More