BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सीएम जय राम ठाकुर ने विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले 17 व्यक्तियों को किया सम्मानित

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंगलवार को यहां आयोजित प्राइड ऑफ हिमाचल प्रदेश अवाॅर्ड्स कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कहा जाने वाला मीडिया समाचारों के प्रसार के साथ-साथ समाज के प्रहरी के रूप में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर उन्होंने शिमला से संबंध रखने वाले प्रख्यात लेखक और इतिहासकार राजा भसीन द्वारा लिखित दो पुस्तकों ‘प्राइड ऑफ हिमाचल’ तथा ‘हिडन हिमाचल’ का विमोचन भी किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां अर्जित करने वाले 17 व्यक्तित्वों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि आम धारणा यह है कि समाचार-पत्र हमें समाचार उपलब्ध करवाते हैं लेकिन अब यह बड़े सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की कि ‘हिडन हिमाचल’ काॅफी टेबल बुक प्रकाशित की है, जिसमें हिमाचल प्रदेश की उन पर्यटन स्थलों का विवरण है जिनके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और यदि इनका पूर्ण दोहन किया जाए तो पर्यटन क्षेत्र राज्य की वृद्धि का एक प्रमुख माध्यम बन सकता है।


प्रदेश में कई ऐसे स्थल हैं जिनका प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि राजा भसीन की पुस्तक पर्यटकों को हिमाचल के मनोरम स्थलों की जानकारी प्रदान करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगी। जय राम ठाकुर ने कहा कि दूसरी काॅफी टेबल बुक ‘प्राइड ऑफ हिमाचल’ भी समूह का एक प्रशंसनीय प्रयास है। इस पुस्तक में प्रदेश के उन लोगों की जानकारी दी गई है जिन्होंने महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। यह पुस्तक विशेष रूप से युवा पीढ़ी को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्ररेणा देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और इतिहास यहां आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का एक बड़ा केंद्र है। राजा भसीन ने इस अवसर पर कहा कि उनकी यह दोनों पुस्तकें प्रदेश के अनछुए सुन्दर स्थानों और अपने जीवन में कठिन परिश्रम व समर्पण से समाज में अपना विशेष स्थान बनाने वाले लोगों के बारे में जानकारी प्रदान करने का प्रयास है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More