BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

CAA : गडकरी ने कहा, अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है भाजपा, लोगों का भ्रम दूर होना जरूरी

नागपुर। देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश इससे सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। वहां हिंसा में 18 लोगों की जान जा चुकी है। इसके अलावा अन्य कई राज्यों में भी लगातार हिंसात्मक घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच नागपुर में एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यकों के खिलाफ नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है और न ही सीएए मुसलमानों के खिलाफ है। सिर्फ भारत ही हिंदुओं को शरण दे सकता है, भारत ही उन्हें अपना सकता है। कुछ लोग सीएए को लेकर राजनीति कर रहे हैं। लोगों के भ्रम को दूर किया जाना चाहिए। वे सोशल मीडिया पर इस कानून की सत्यता बताएं ताकि बाकियों का भ्रम दूर हो सके।

विपक्ष के दल मुसलमानों के बीच डर पैदा कर रहे हैं। आजादी से पहले जब भारत का बंटवारा नहीं हुआ था तब सभी धर्मों के लोग अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश आदि में रहते थे। आजादी के बाद ही पाकिस्तान-बांग्लादेश का जन्म हुआ था। आजादी के समय महात्मा गांधी ने भारत को सेकुलर देश बनाने की बात कही थी। उस समय लोगों ने गांधीजी से कहा था कि इस्लामी देश पाकिस्तान में अगर अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है तो वे कहां जाएंगे। इस पर गांधीजी ने कहा था कि जरूरत पडऩे पर भारत उन्हें आश्रय देगा। भारत ने दुनियाभर के शरणार्थियों को स्वीकार किया। आप लोग सोशल मीडिया पर जनता को जागरूक करें और यह जानकारी मुस्लिम भाई-बहनों को दें ताकि कोई उन्हें गुमराह ना कर सके।

 


 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More