BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नागरिकता संशोधन बिल को पंजाब में लागू नहीं होने देंगे-कैप्टन अमरिन्दर सिंह

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि "उनकी सरकार इस कानून को राज्य में लागू करने की इजाजत नहीं देगी।" देश की संवैधानिक नैतिक मूल्यों की सुरक्षा के लिए अपनी वचनबद्धता ज़ाहिर करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि "कांग्रेस पार्टी के पास राज्य की विधानसभा में बहुमत है और सदन में इस असंवैधानिक बिल को रोक देगी।" राज्यसभा में पास किये गये विवादस्पद बिल के पास होने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि "उनकी सरकार देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को नुकसान नहीं पहुंचने देगी क्योंकि यह नैतिक मूल्य देश की विभिन्नता की मजबूती हैं।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि "संसद को ऐसा कानून पास करने का कोई अधिकार नहीं जो संविधान को चोट पहुंचाता हो और संविधान के मूलभूत सिद्धांतों और देश के लोगों के बुनियादी अधिकारों का उल्लंघन करता हो।" इस बिल को "संवैधानिक मूल्यों के विपरीत बताते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रद्द होना चाहिए।"
इस कानून के विघटनकारी स्वरूप का जिक्र करते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि "देश को धर्म के आधार पर बाँटता हुआ कोई भी कानून असंवैधानिक और अनैतिक है जिसको बरकरार रखने की इजाजत नहीं दी जा सकती।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि "चुनी हुई सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह संविधान में दर्ज नैतिक मूल्यों की सुरक्षा करे और इनको किसी भी तरह नुकसान ना पहुंचने दे।" उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि "ऐसी संवैधानिक उल्लंघन को वह अपने कार्यकाल में कोई भी जगह नहीं लेने देंगे। जब हम देश को प्रभुसत्ता सम्पन्न, समाजवादी, धर्म निरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणतंत्र बनाने और इसके नागरिकों को न्याय, समानता और आजादी का भरोसा देने का ऐलान किया है तो भारत की आबादी के बड़े वर्ग को सुरक्षा से एक तरफ कैसे छोड़ा जा सकता है। नागरिकता को कानून के साथ जोडक़र नागरिकता संशोधन बिल देश की नींव पर जोरदार हमला करेगा।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि "यदि अन्य देश भी ऐसे कानून लाने का फैसला कर लें तो वहाँ बड़ी संख्या में बस रहे भारतीयों का क्या होगा जिन्होंने नागरिकता भी हासिल की हुई है। इन भारतीयों के साथ क्या घटेगा यदि यह देश यह फैसला लें कि उनके धार्मिक विश्वास के आधार पर उनकी नागरिकता वापस ले ली जाये।"
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने इस कदम को प्रतिगामी बताते हुये कहा कि "यह संविधान की तरफ से देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रण से पीछे धकेलने वाला कदम है। संसद में बहुमत के जोर पर इस बिल को पास कराने की बजाय केंद्र सरकार को इस मसले पर सभी पार्टियों के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए था और यदि भारत और यहाँ के लोगों के हित में ऐसे कानून की जरुरत महसूस होती तो इस पर आम सहमति पैदा करने की कोशिश की जाती।"

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More