BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुजरात में CAA के प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों को घेर कर पत्थर बरसाए, DCP सहित 19 पुलिसकर्मी जख्मी

अहमदाबाद। नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर हिंसक प्रदर्शन के वीडियो अहमदाबाद से सामने आए हैं। वीडियो के अनुसार,प्रदर्शन के बाद पुलिसकर्मी वापस लौट रहे थे, लेकिन उपद्रवियों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया और पथराव करना प्रारंभ कर दिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी भागकर छिपने का प्रयास करते रहे लेकिन भीड़ ने चुनचुनकर पत्थर मारने लगे।

अहमदाबाद के शाह-ए-आलम इलाके में उपद्रवियों ने जमकर हिंसा कीँ। इसमें डीसीपी, एसीपी, कई इंसपेक्टरों समेत 19 पुलिसवाले जख्मी हुए। एक पुलिसवाले को तो उत्पातियों ने अकेला पाकर बेरहमी से पीटा। हिंसक भीड़ में ही कुछ ऐसे युवा सामने आकर पुलिसकर्मी को बचाया। ईंट और पत्थरों की बरसात के बीच ये युवा पुलिसवालों के ढाल बन गए। पुलिसकर्मी लगातार कहते दिखाई दिए कि आप ऐसा मत कीजिए लेकिन प्रदर्शनकारी कुछ नहीं सुने। विरोध के नाम पर आतंक की ये तस्वीर सन्न कर देने वाली है। इसके बाद अहमदाबाद-पालनपुर हाइवे को बंद कर दिया गया। तीसरी तस्वीर गुजरात के ही बनासकांठा की है। प्रदर्शनकारी एक गाड़ी को घेर लेते हैं और उसपर टूट पड़ते हैं।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More