BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आईटीसी का राज्य के औद्योगिक विकास में बड़ा योगदान: कैप्टन अमरिन्दर सिंह

अमृतसर। श्री गुरू रामदास अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नज़दीक राजासांसी में आईटीसी की तरफ से खोले गए विरासती होटल ‘वैलकम’ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुबारकबाद देते हुए मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा "आईटीसी का पंजाब के औद्योगिक विकास में बड़ा योगदान है और अब यह होटल केवल अमृतसर के ही नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन कारोबार को बड़ा बल देगा।" उन्होंने आईटीसी ग्रुप की तरफ से इस पहलकदमी के लिए धन्यवाद करते हुए कहा "पहले ही इनकी तरफ से पंजाब के औद्योगिक विकास में बड़ा योगदान दिया जा रहा है। पहले आईटीसी कपूरथला में फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र में सराहनीय काम कर रही है और अमृतसर में होटल के बाद होशियारपुर में बड़ा निवेश कर रहे हैं, इसी तरह यह ग्रुप समूचे पंजाब के विकास में योगदान डाल रहा है।"

पंजाब सरकार की तरफ से आईटीसी को औद्योगिक विकास के लिए हर तरह के सहयोग का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा "आपके द्वारा राज्य में किया जा रहा निवेश और हमारा साथ विकास के नये क्षितिज कायम करेगा।" उन्होंने आईटीसी के चेयरमैन और प्रशासनिक निदेशक संजीव पुरी और उनकी सारी टीम की तरफ से पंजाब के खेती, औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्र में किये जा रहे कामों के लिए शुभकामनाएं दी।

होटल का औपचारिक उद्घाटन शहरी विकास मंत्री स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया और डाक्टरी शिक्षा और खोज मंत्री ओपी सोनी ने किया। बताने योग्य है कि राजासांसी की संधावालीया हवेली, जोकि 1900 के करीब बनी थी, के 8 एकड़ क्षेत्रफल में विरासती रूप को कायम रखते हुए ग्रुप की तरफ से 101 कमरों का होटल बनाया गया है। करीब एक सदी पुराने रूप में उच्च दर्जे की सुख सुविधाएं और बहुत ही मानक लैंड स्केपिंग की गई है।

इस मौके पर संबोधन करते हुए आईटीसी के प्रशासनिक निदेशक संजीव पुरी ने कंपनी की तरफ से पंजाब के खेती, औद्योगिक और पर्यटन के क्षेत्र में किये जा रहे कामों का संक्षिप्त विवरण देते हुए कहा "आईटीसी पंजाब के विकास के लिए लगातार यत्नशील रहेगी और हमारा लक्ष्य केवल कंपनी का लाभ देखना नहीं, बल्कि हमारे साथ जुडऩे वाले सभी किसानों और अन्य लोगों की तरक्की करना भी है।" उन्होंने पंजाब में चल रहे अलग -अलग प्रोजेक्टों के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार की तरफ से मिले सहयोग के लिए विशेष धन्यवाद किया। आईटीसी के कार्यकारी निदेशक नकुल आनंद ने मुख्यमंत्री और आए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए कहा यह विरासती होटल केवल राष्ट्रीय यात्रीयों को ही नहीं आकर्षित करेगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सैलानियों को भी अमृतसर की पवित्र धरती के दर्शन दीदारे करने और पंजाब की मेहमान नवाज़ी का आनंद लेने के लिए आकर्षित करेगा।

इस मौके पर लोकसभा मैंबर स. गुरजीत सिंह औजला, विधायक स. हरप्रताप सिंह अजनाला, विधायक स. तरसेम सिंह डी. सी, विधायक सुनील दत्ती, मुख्यमंत्री के सलाहकार विधायक स. इन्दरबीर सिंह बोलारिया, विधायक स. सुखपाल सिंह भुल्लर, ओएसडी स. सन्दीप सिंह बावा संधू, पूर्व विधायक जुगल किशोर, चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट दिनेश बस्सी, स. गुरपाल सिंह, डिप्टी कमिशनर स. शिवदुलार सिंह ढिल्लों, पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल, आईजी एसपीएस परमार, एसएसपी विक्रमजीत सिंह दुग्गल, भगवंतपाल सिंह सच्चर और अन्य शख़्िसयतें उपस्थित थीं।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More